फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कसा शिकंजा : पुलिस के रडार पर कुख्यात उधम सिंह के 32 शूटर, नई उम्र के लड़के भी गैंग में शामिल

Sat, 24 Jul 2021 06:17 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 24 Jul 2021 06:17 PM IST
विज्ञापन
Meerut crime : More than thirty shooters of infamous Udham Singh on police radar, new age boys also in the gang
कुख्यात उधम सिंह - फोटो : amar ujala

मेरठ में कुख्यात उधमसिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वह गिरफ्तार होने के दस दिन पहले ही बाराबंकी जेल से बाहर आया था, लेकिन धमकी देने और रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने गुरुवार को उसे फिर से धर दबोचा। कुख्यात को जेल भेजने के बाद पुलिस अब उसके गुर्गो और शूटरों की तलाश में जुट गई है। पुलिस के मुताबिक कुख्यात उधम सिंह फिर से खूनखराबे की साजिश रच रहा था। लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने उस पर शिकंजा कसते हुए उसे जेल भेज दिया। 

Meerut crime : More than thirty shooters of infamous Udham Singh on police radar, new age boys also in the gang
गिरफ्तारी के बाद पुलिस थाने में कुख्यात उधम सिंह - फोटो : Amar Ujala Meerut

बैंक कर्मचारियों को धमकी और रंगदारी मांगने के मामले में गुरुवार को पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। दस साल से जेल में बंद उधम सिंह दस जुलाई को बाराबंकी जेल से जमानत पर रिहा हुआ था। पुलिस का दावा है कि सिर्फ 12 दिन में उसने फिर से जरायम की दुनिया में नींव जमाना शुरू कर दिया था। 


 
Meerut crime : More than thirty shooters of infamous Udham Singh on police radar, new age boys also in the gang
पुलिस की मौजूदगी में खुला बैंक - फोटो : Amar Ujala Meerut

पुलिस के अनुसार वह लगातार बैंक कर्मचारियों को धमकी दे रहा था और उनसे रंगदारी मांग रहा था। इससे बैंककर्मियों में दहशत थी। वे बैंक खोलने से भी डर रहे थे। उधम सिंह के गिरफ्तार होने के बाद पुलिस की मौजूदगी में बैंक खोला गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Meerut crime : More than thirty shooters of infamous Udham Singh on police radar, new age boys also in the gang
मेरठ में एसएसपी ऑफिस पहुंची उधम सिंह की मां। - फोटो : amar ujala

यही नहीं, पुलिस का दावा है कि वह जेल से बाहर आते ही शूटरों को बुलाकर बैठकें भी करने लगा था। कई लोगों को धमकी भी दे रहा था। पश्चिमी यूपी के कई जिलों में खूनखराबा करने की साजिश रचने में जुटा था। पुलिस की ओर से चिह्नित किए गए शूटरों के साथ चलता था।

विज्ञापन
Meerut crime : More than thirty shooters of infamous Udham Singh on police radar, new age boys also in the gang
पुलिस स्टेशन में उधम सिंह - फोटो : Amar Ujala Meerut

पुलिस के मुताबिक उधम सिंह के 32 शूटर चिन्हित किए गए हैं। गोपनीय जांच कराकर इनके नाम और पते की जानकारी कराई जा रही है। जांच में सामने आया है कि इनमें कई नई उम्र के लड़के भी शामिल हैं। इन शूटरों की धरपकड़ के लिए पुलिस ने दबिश दी जा रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed