फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हत्या के बाद बवाल: एक समुदाय के घरों-ट्रैक्टर फूंके, धर्मस्थलों में तोड़फोड़, लोगों ने खेत में छिपकर बचाई जान

Mon, 10 Apr 2023 10:19 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Mon, 10 Apr 2023 10:19 PM IST
विज्ञापन
Meerut Crime: houses and tractors of a community were set on fire after the murder of Vishu in Palda village
आग बुझाते पुलिसकर्मी। - फोटो : अमर उजाला

मेरठ जनपद में हस्तिनापुर क्षेत्र के पलड़ा गांव में हुए विशु हत्याकांड के बाद सोमवार को बवाल हो गया। अंतिम संस्कार के बाद भड़के लोगों ने दूसरे समुदाय के दो मकानों में आग लगा दी। इस दौरान उन्होंने पथराव भी किया। 



बताया गया कि दो धर्मस्थलों में तोड़फोड़ की गई। दो ट्रैक्टर के साथ ही गेहूं और गन्ने की फसलों को भी जला दिया गया। लोगों ने किसी तरह भागकर जान बचाई। 

Meerut Crime: houses and tractors of a community were set on fire after the murder of Vishu in Palda village
घर में लगाई आग। - फोटो : अमर उजाला

वहीं आईजी नचिकेता झा और एसएसपी रोहित सजवाण समेत आला अधिकारियों ने गांव में पहुंचकर स्थिति को संभाला। तनाव देखते हुए गांव को छावनी में तब्दील कर दिया गया। देर शाम हस्तिनापुर थाना पुलिस ने 14 नामजद समेत 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

Meerut Crime: houses and tractors of a community were set on fire after the murder of Vishu in Palda village
घर में आग लगाई। - फोटो : अमर उजाला

गांव में होली पर हुए विवाद की रंजिश में रविवार शाम विशु की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। सोमवार सुबह शव का पोस्टमार्टम हुआ। करीब 10 बजे शव गांव में पहुंचा। इससे आक्रोश फैल गया। शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जाते समय रास्ते में कुछ लोगों ने दूसरे समुदाय के कई मकानों पर पथराव शुरू कर दिया। इससे लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Meerut Crime: houses and tractors of a community were set on fire after the murder of Vishu in Palda village
आगजनी - फोटो : अमर उजाला

वहीं आनन-फानन अंतिम संस्कार कराया गया। कुछ देर बाद ही आक्रोशित भीड़ ने मंसूर और महकार के मकान और नवाबुद्दीन के छप्पर में आग लगा दी। दो ट्रैक्टरों को आग के हवाले कर दिया गया। इसके अलावा दो धर्मस्थलों में भी तोड़फोड़ की गई।

विज्ञापन
Meerut Crime: houses and tractors of a community were set on fire after the murder of Vishu in Palda village
पुलिस फोर्स - फोटो : अमर उजाला

पुलिस से भी की गई धक्का-मुक्की
घटना के दौरान मकानों के अंदर जो भी सदस्य थे, वह भागकर खेतों में जाकर छिप गए। कई घंटे तक वहीं छिपे रहे। वहीं, भीड़ ने गेहूं और गन्ने के खेतों में भी आग लगा दी। यहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने भीड़ को रोकने की कोशिश की तो उनके साथ भी धक्का-मुक्की की गई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed