फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पश्चिमी यूपी: तूफान से तबाही, कई गांवों में मकान हुए क्षतिग्रस्त, बारिश के साथ गिरे ओले, तस्वीरों में देखें हाल

Tue, 01 Jun 2021 12:37 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 01 Jun 2021 12:37 PM IST
विज्ञापन
Many houses were damaged due to storm and rain in many villages of western UP and see photos
तूफान से क्षतिग्रस्त हुए मकान। - फोटो : amar ujala

पश्चिमी यूपी के जिलों में तूफान और तेज बारिश ने तबाही मचा दी। बागपत समेत कई जिलों के गांवों में मकान क्षतिग्रस्त हो गए और पेड़ उखड़ कर गिर गए हैं। वहीं कुछ क्षेत्रों में बारिश के साथ ओले भी गिरे हैं।



जिले में तूफान से तबाही, कई गांवों में मकान क्षतिग्रस्त, पेड़ उखड़े

बागपत में सोमवार देर रात तूफान और तेज बारिश से जिले में भारी तबाही हुई। कई गांवों में मकान क्षतिग्रस्त हो गए और पेड़ उखड़कर बिजली के तारों और सड़कों पर गिर गए। बिजली के खंभे व तार टूटने से देर रात से ही कई इलाकों में बिजली गुल रही। बड़ौत क्षेत्र के 50 से ज्यादा गांवों की बिजली गुल होने से ग्रामीणों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। ऊर्जा निगम कर्मचारी तड़के से ही उखड़े खंभे लगाने और टूटे तार ठीक करने में लगे हैं। देर शाम तक भी कई गांवों की बिजली आपूर्ति सुचारू होने की उम्मीद नहीं है। सड़कों पर गिरे पेड़ों की वजह से सुबह होते ही जगह-जगह जाम लग गया। जिले के घटौली गांव में कई मकान क्षतिग्रस्त होने की सूचना है।

Many houses were damaged due to storm and rain in many villages of western UP and see photos
बारिश से दीवार गिरी। - फोटो : amar ujala

इसके अलावा पांची गांव में भी मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं। अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। मेरठ रोड पर, बालैनी क्षेत्र में पिलाना रोड पर, अग्रवाल मंडी टटीरी में, बिनौली, बड़ौत, छपरौली व बरनावा क्षेत्र में कई स्थानों पर पेड़ उखड़कर सड़कों पर गिर गए। जिससे सुबह होते ही जगह-जगह जाम लग गए। रास्ते बंद होने की वजह ले राहगीरों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। तूफान के कारण आम की फसल को भी भारी नुकसान पहुंचा है। रटौल में आम बाग मालिक सुबह ही पहुंच गए और नुकसान के आंकलन में जुट गए।

Many houses were damaged due to storm and rain in many villages of western UP and see photos
आंधी से खंभे भी टूटे। - फोटो : amar ujala

जिलेभर में आंधी-बारिश से कई जगह टूटे पडे़ पेड़ 
बिजनौर में आंधी बारिश से जहां कई जगहों पर पेड़ टूट गए, वहीं सैकड़ों गांवों की बिजली आपूर्ति घंटों तक बंद रही। नींदडू में एक दीवार सीमेंट की चादर की छत पर गिर गई, जिससे दो बच्चे और एक महिला घायल हो गई। पिछले दो दिन से जिले में रात के समय आंधी और बारिश आ रही है। उधर, इस आंधी से आम की फसल को भी नुकसान होना बताया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Many houses were damaged due to storm and rain in many villages of western UP and see photos
आंधी से खंभे भी टूटे। - फोटो : amar ujala

नींदडू में सोमवार की रात तेज आंधी चली तो एक दीवार सीमेंट से बनी चादर पर गिर गई। उसके नीचे सो रहे दो बच्चे और उनकी मां के ऊपर मलबा गिर गया। मलबे के नीचे दबकर तीनों घायल हो गए। गनीमत रही कि बड़ा हादसा होने से टल गया। 

विज्ञापन
Many houses were damaged due to storm and rain in many villages of western UP and see photos
तूफान से क्षतिग्रस्त हुए मकान। - फोटो : amar ujala

उधर, गंज के पास गांव निजावतपुरा में बारिश का पानी लोगों के घरों में घुस गया। पानी निकासी न होने से गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगा दिया। स्योहारा में आंधी से कई पेड़ टूट गए, जिससे बिजली आपूर्ति ठप पड़ गई। राजा का ताजपुर में भी आंधी बारिश से घंटों तक बिजली आपूर्ति ठप रही। यही हाल धामपुर में रहा। वहां भी कई जगहों पर पेड़ बिजली लाइन पर गिर गए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed