फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

परिवार से लड़कर की थी लव मैरिज, दो साल में बिगड़े रिश्ते, खौफनाक तरीके से हुआ प्रेम कहानी का अंत

Thu, 10 Dec 2020 11:34 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 10 Dec 2020 11:34 AM IST
विज्ञापन
Man murder his wife after two years of love marriage saharanpur news
- फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के सहारनुपर में मोहसिन और रुखसार की प्रेम कहानी का अंत बहुत दुखद हुआ। किसी को भी इस बात का अंदाजा नहीं था कि जो एक-दूसरे को पाने के लिए परिवार और समाज से लड़कर लव मैरिज कर रहे हैं, वे एक दिन एक-दूसरे के दुश्मन बन जाएंगे।  आगे तस्वीरों में जानें कैसे चंद ही दिनों में कैसे हत्या पर जाकर हुआ प्रेम कहानी का अंत :-



 
Man murder his wife after two years of love marriage saharanpur news
- फोटो : अमर उजाला

शामली जिले के कैराना क्षेत्र के गांव बराला निवासी मोहसिन का गांव आलमपुर में अपनी दो बहनों के यहां आना-जाना था। गांव में उसकी मुलाकात रुखसार से हुई। दोनों का मिलना-जुलना बढ़ा तो प्रेम हो गया। दोनों एक-दूसरे से शादी करना चाहते थे लेकिन परिवार और समाज के कुछ लोग तैयार नहीं थे। 

इस पर रुखसार और मोहसिन ने कोर्ट मैरिज कर ली थी। शादी के दो साल बाद ही दोनों में मतभेद हुआ और रुखसार ने अपने घर का रुख कर लिया। एक साल से वह अपने मायके में रह रही थी। रुखसार ने पति सहित पांच लोगों के खिलाफ गंगोह कोतवाली में तीन तलाक समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

Man murder his wife after two years of love marriage saharanpur news
- फोटो : अमर उजाला

दरवाजा तोड़ा, ग्रामीणों पर भी चलाई गोली 
बुधवार सुबह जब रुखसार अपने घर में चूल्हे पर खाना बना रही थी, तब उसके परिजन बाहर गए थे। सिर्फ मां मलीबा ही वहां मौजूद थी। इसी बीच मोहसिन और उसके साथी पहुंचे और गोलियां बरसा दीं। मलीबा ने बेटी को बचाने के लिए बहादुरी दिखाते हुए उसे एक कमरे में बंद कर दिया, लेकिन मोहसिन और उसके साथी फायरिंग करते रहे। 

मोहसिन ने उस कमरे का दरवाजा भी तोड़ डाला, जिसके बाद कमरे में घुसकर रुखसार की हत्या कर दी। जब ग्रामीण मौके पर पहुंंचे तो उन पर भी करीब 10 से 15 राउंड फायरिंग कर दहशत फैलाई। ग्रामीणों ने बताया कि मोहसिन और उसके साथियों ने जिस तरह गोलियां चलाईं, उससे लग रहा था कि जो भी सामने आएगा, उसकी हत्या करने की ठान रखी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Man murder his wife after two years of love marriage saharanpur news
- फोटो : अमर उजाला

घने कोहरे में गोलियों से गूंजा आलमपुर
घने कोहरे में ताबड़तोड़ फायरिंग से गांव आलमपुर गूंज उठा। इस वारदात से पूरे गांव में दहशत फैल गई। बुधवार सुबह जब वारदात हुई, तब लोग नींद से जागे ही थे। इसी बीच गोलियां की तड़तड़ाहट से गांव गूंज उठा। लोग घबरा गए और जहां से गोलियों की आवाज आ रही थी, उस ओर कोहरे में ही दौड़ पड़े। 

मौके पर पहुंचे तो रुखसार और मां मलीबा खून से लथपथ पड़ी थीं। पुलिस ने बताया कि हत्यारोपी मोहसिन और उसके साथी तड़के ही गांव पहुंच गए थे। वारदात को अंजाम देने की पूरी साजिश कर रखी थी। कोहरा घना था, जिससे कुछ दूरी पर खड़े व्यक्ति को भी पहचान पाना मुश्किल था।


 
विज्ञापन
Man murder his wife after two years of love marriage saharanpur news
- फोटो : अमर उजाला

सुलह की कोशिशें भी चल रही थीं
रुखसार और मोहसिन ने प्यार होने के बाद कोर्ट मैरिज की थी। दो साल बाद दोनों में अनबन हुई तो दोनों पक्षों के लोग गांव के जिम्मेदारों की मदद से सुलह कराने की कोशिश भी कर रहे थे। लेकिन रुखसार आरोपी पति को सबक सिखाने और कानूनी कार्रवाई कराने पर अड़ी हुई थी।

इससे नाराज मोहसिन ने योजना बनाई और रुखसार की हत्या कर दी। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फरार आरोपियों की पहचान की जा रही है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed