ये तस्वीरें आपको विचलित कर सकती हैं लेकिन इसके पीछे पुलिस का एक स्याह कारनामा उजागर होता है। घटना बीती रात मेरठ के ट्रांसपोर्ट नगर थाने की है। यहां सुनवाई नह होने के कारण एक पीड़ित स्पोर्टस कारोबारी ने खुद को आग के हवाले कर दिया। गंभीर हालत में दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तस्वीरों में देखें कितना भयानक था यह हादसा:-
2 of 5
आग लगने पर व्यापारी को बचाते पुलिसकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
मेरठ में स्पोर्ट्स व्यापारी रंजीत सिंह ने सिस्टम से हताश होकर बुधवार रात आत्मदाह जैसा खौफनाक कदम उठा लिया। अगर पुलिस ने समय रहते इसकी सुनवाई कर ली होती तो शायद यह हादसा नहीं होता। ट्रांसपोर्ट नगर पुलिस की निर्ममता इसी से पता लगती है कि वह इस मामले की लीपापोती में जुटी रही। हालात गंभीर होने पर उच्चाधिकारियों को इसकी सूचना दी गई।
3 of 5
आग लगने पर व्यापारी को बचाते पुलिसकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
पीड़ित ने कई बार एसपी सिटी से भी शिकायत कर इंसाफ की गुहार लगाई। लेकिन उसके बाद भी कोई सुनवाई नहीं की। बुधवार को भी जब पीड़ित व्यापारी की बात नहीं सुनी गई तो उसने आत्मदाह कर मौत को गले लगाने की कोशिश की।
4 of 5
आग में झुलसा व्यापारी
- फोटो : अमर उजाला
थाने के गेट पर आग लगाकर व्यापारी रंजीत अपनी बाइक पर बैठा और स्पीड बढ़ाकर बाइक समेत थाने में घुस गया।थाने में अफरातफरी मच गई। थाने में आत्मदाह के प्रयास की जानकारी लगने पर पुलिस महकमे में खलबली मच गई और एसएसपी समेत कई थाने की पुलिस वहां पहुंची। फिलहाल व्यापारी का अस्पताल में उपचार किया जा रहा है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
5 of 5
अस्पताल में भर्ती झुलसा व्यापारी
- फोटो : अमर उजाला
स्पोर्ट्स व्यापारी रंजीत सिंह ने दिसंबर 2018 में टीपीनगर थाने में पीएनबी शाखा मंडी गेट के मैनेजर और अन्य कर्मचारियों पर केस दर्ज कराया था। व्यापारी का आरोप है कि पुलिस उसे परेशान कर रही थी। जब भी वह थाने जाता तो कभी दरोगा नरेंद्र कुमार धमकाते तो कभी इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार गौतम धमकाते थे।