फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एशियन गेम्स 2018: मेरठ के इन खिलाड़ियों से हैं पदक की उम्मीदें, भारत को दिला सकते हैं सोना

Sun, 19 Aug 2018 01:39 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Sun, 19 Aug 2018 01:39 PM IST
विज्ञापन
Asian Games 2018: Players from Meerut are expected to medal as Many participating
अन्नू रानी व दिव्या काकरन - फोटो : अमर उजाला
जकार्ता एशियन गेम्स के पहले दिन देश का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ियों में यूपी के मेरठ से शूटर रवि कुमार और जयपुर की अपूर्वा चंदेला की मिक्स्ड टीम ने दस मीटर एयर राइफल में कांस्य पदक अपने नाम कर लिया है। इन खेलों में मेरठ के आधा दर्जन से भी ज्यादा खिलाड़ी विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले रहे हैं। अब देश की नजरें ऐसे कई खिलाड़ियों पर टिकी हैं जो भारत के लिए पदक ला सकते हैं।


जानें एशियन गेम्स 2018 में मेरठ के किन खिलाड़ियों पर टिकी रहेंगी निगाहें :-
 

खिलाड़ियों का प्रदर्शन देखने के लिए लोगों को बेसब्री से है इंतजार

Asian Games 2018: Players from Meerut are expected to medal as Many participating
शार्दूल विहान - फोटो : अमर उजाला

ऐसे कई खिलाड़ी हैं जिन पर शहरवासियों को पदक लाने की उम्मीद कायम है और इन खिलाड़ियों के मैच को देखने के लिए लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। शूटिंग, बैडमिंटन, कुश्ती, जैवलिन थ्रो, डिस्कस थ्रो आदि खेलों में शहर के खिलाड़ी पहले भी शानदार प्रदर्शन करते आए हैं। अब देखना है कि वह मेरठवासियों की उम्मीदों पर कितना खरा उतरते हैं।  

Asian Games 2018: Players from Meerut are expected to medal as Many participating
सीमा पूनिया व रवि कुमार - फोटो : अमर उजाला

इंडोनेशिया इस बार 18वें एशियन गेम्स का प्रतिनिधित्व कर रहा है। 17 अगस्त को जकार्ता में एशियन गेम्स की ओपन सेरेमनी हुई। जिसमें देश की ओर से ध्वज वाहक जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा रहे। 18 अगस्त को हालांकि मेरठ के किसी खिलाड़ी का मैच नहीं हुआ। वहीं रविवार को हुई दस मीटर एयर रायफल में रवि कुमार ने कांस्य पर निशाना लगाया। 18 से 2 सितंबर तक चलने वाले गेम्स में  खिलाड़ियों से पदक की आस है। शूटिंग में मेरठ के खिलाड़ी  सिराज अहमद, शार्दुल विहान, और रवि कुमार के अलावा एथलीट सीमा पूनिया, शटलर मनु अत्री, अन्नु रानी, पहलवान दिव्या काकरान भी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ये खिलाड़ी कर सकते हैं पदक पक्का 

Asian Games 2018: Players from Meerut are expected to medal as Many participating
रवि कुमार - फोटो : अमर उजाला

मेरठ की मोदी प्रयाग कॉलोनी निवासी बैडमिंटन खिलाड़ी मनु अत्री, जेवलिन थ्रो में अन्नु रानी, शूटिंग में, शार्दुल विहान दम दिखाएंगे। रवि कुमार एयरफोर्स की पिस्टल से अपने खेल में कांस्य पर निशाना लगा ही चुके हैं। स्कीट शूटिंग के खिलाड़ी शीराज शेख, मुजफ्फरनगर की दिव्या काकरान 69 किग्रा भार वर्ग में अपना मुकाबला 21 अगस्त को खेलेंगी। डिस्कस थ्रो खिलाड़ी सीमा पूनिया ने एशियन गेम्स की तैयारी विदेश में एक्सपर्ट की देखरेख में की है।

विज्ञापन

क्यूरेटर कोर्स में प्रथम स्थान पर रहे रविंद्र 

Asian Games 2018: Players from Meerut are expected to medal as Many participating
क्यूरेटर रविंद्र चौहान - फोटो : अमर उजाला

एनसीए बंगलूरू में आयोजित किए गए बीसीसीआई क्यूरेटर सर्टिफिकेट कोर्स में मेरठ के क्यूरेटर रविंद्र चौहान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। मेरठ जिला क्रिकेट संघ के क्यूरेटर रविंद्र चौहान ने बताया कि नेशनल क्रिकेट एकेडमी बंगलूरू द्वारा बीसीसीआई क्यूरेटर सर्टिफिकेशन  कोर्स 16 जुलाई से 29 जुलाई तक आयोजित किया। इसमें शानदार प्रदर्शन करते हुए ग्रुप में रविंद्र ने सबसे अधिक अंक लाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed