{"_id":"5d39757e8ebc3e6cba54b7e4","slug":"kawad-yatra-2019-public-panic-due-to-traffic-jam-in-after-making-delhi-meerut-highway-one-way","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कांवड यात्रा 2019: यातायात व्यवस्था नाकाम, एनएच-58 वनवे, शहर भर में जाम ही जाम, देखें तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांवड यात्रा 2019: यातायात व्यवस्था नाकाम, एनएच-58 वनवे, शहर भर में जाम ही जाम, देखें तस्वीरें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 25 Jul 2019 02:55 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
kawad yatra 2019, traffic news
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कांवड़ यात्रा के कारण मेरठ में एनएच-58 हाईवे वनवे होते ही शहर के अंदर वाहनों का लोड बढ़ गया है। बुधवार को जहां दिन भर शहर के कई चौराहों पर भीषण जाम रहा। वहीं गुरुवार सुबह से ही लोग ट्रेफिक जाम से जूझने लगे। दिल्ली रोड पर यातायात व्यवस्था संभालने में पुलिसकर्मियों के पसीने छूट गए। स्थिति का जायजा लेने के लिए खुद अधिकारी खुद मौके पर पहुंच गए। उधर, हाईवे पर कांवडियों की संख्या बढ़ने लगी है। ऐसे में आम लोगों को मुश्किलों को सामना करना पड़ रहा है: -
2 of 5
दिल्ली रोड पर लगा जाम
- फोटो : अमर उजाला
हरिद्वार पुलिस के मुताबिक से गुरुवार सुबह दस बजे तक करीब 1 करोड़ 41 लाख कांवडियां जल लेकर निकल चुके हैं। कांवडियों की टोलियां मेरठ एनएच-58 हाईवे पर आनी शुरू हो गई। बुधवार शाम को कांवड़ियों की संख्या बढ़ने पर पुलिस ने हाईवे का सारा ट्रैफिक रोक दिया। उधर हाईवे पर कांविडयों की सुरक्षा के लिए बेरिकेटिंग कर कट पहले ही बंद कर दिए गए है।
3 of 5
बसों में भी यात्रियों को हो रही परेशानी
- फोटो : अमर उजाला
रुड़की रोड, सोफीपुर, पल्लवपुरम, पल्हैड़ा चौराहे, दुल्हैड़ा चुंगी और सिवाया में हाईवे वनवे किया गया है। जिसके चलते शहर के अंदर चौतरफा जाम लग गया। बुढ़ाना गेट, कचहरी मेघदूत पुलियां, ईव्ज चौराहा, खैरनगर, घंटाघर समेत कई चौराहों पर गुरुवार दोपहर तक भीषण जाम लगा रहा। बागपत चौराहे से रेलवे रोड चौराहे के बीच वन वे ट्रैफिक है। यहां भी ट्रैफिक जाम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
हाईवे का जायजा लेते अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
इस संबंध में पुलिस का कहना है कि शहर के कई चौराहों पर ट्रैफिक पुलिस लगा दी है ताकि लोगों को जाम से राहत मिल सके। वहीं टोल प्लाजा पर दौराला की ओर से आने वाली तीन लेन पर ट्रैफिक रोक दिया गया है। मोदीपुरम में कावंड़ियों के लिए एक रोड ओर खाली कराई गई है। एडीएम सिटी ने एनएचएआई की टीम भी मोदीपुरम बुलाई है।
विज्ञापन
5 of 5
बस में चढ़ता कांवड़िया
- फोटो : अमर उजाला
कांवडियों की सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था की जानकारी लेने के लिए एडीजी मेरठ जोन प्रशांत कुमार बेगमपुल पर पहुंचे। एसपी सिटी डॉ. अखिलेश नारायण सिंह, सीओ सदर कैंट संजीव देशवाल और एसओ सदर बाजार विजय गुप्ता से जानकारी ली। करीब आधे घंटे रुकने के बाद कांवड़ मार्ग पर निकल गए। एडीजी ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से पुख्ता इंतजाम किए है। वहीं कांवड़ियों की टोलियां आनी शुरू हो गई हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।