फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पुरा महादेव में आज से मेला शुरू, कड़ी सुरक्षा के बीच शिव का जलाभिषेक, ढाई हजार पुलिसकर्मी तैनात

Mon, 29 Jul 2019 10:52 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 29 Jul 2019 10:52 AM IST
विज्ञापन
Kanwar Yatra 2019: Shiva Jalabhishek among strong security in pura mahadev  baghpat
पुरा महादेव मंदिर पर तैनात फोर्स - फोटो : अमर उजाला

बागपत के पुरा गांव के श्री परशु रामेश्वर महादेव मंदिर पर तीन दिवसीय श्रावणी मेला शुरू हो गया। मंदिर परिसर में कड़ी चौकसी रही। एटीएस ने डेरा डाल लिया है। शिवभक्तों के अलावा आसपास के गांवों के श्रद्धालुओं ने भी जलाभिषेक किया। पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री एवं बागपत के सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह ने परिवार के साथ पुरा में जलाभिषेक किया। 



 
Kanwar Yatra 2019: Shiva Jalabhishek among strong security in pura mahadev  baghpat
पुरा महादेव मंदिर - फोटो : अमर उजाला

पुरा के श्री परशुरामेश्व महादेव मंदिर में रविवार सुबह से जलाभिषेक के लिए शिवभक्तों और अन्य श्रद्धालुओं की लंबी लाइन लग गई थी। वहीं सोमवार को भी भारी भीड़ उमड़ने लगी। मंदिर के बाहर दो लाइन बनाई गई हैं। बुढ़सैनी क्षेत्र की तरफ से आने वाले शिवभक्तों की अलग और बालैनी की तरफ से आने वालों के अलग लाइन है। पुलिस सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। एटीएस, पीएसी, आरएएफ, बम निरोधक दस्ता डेरा डाले हुए है। 

Kanwar Yatra 2019: Shiva Jalabhishek among strong security in pura mahadev  baghpat
सांसद सत्यपाल सिंह - फोटो : अमर उजाला

मंदिर के आसपास सघन चेकिंग अभियान भी चलाया गया। संदिग्ध लोगों की तलाशी ली गई। पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ सत्यपाल सिंह अपनी पत्नी अलका चौधरी, बेटी प्रज्ञा चौधरी के अलावा अर्जुन अवार्डी सुभाष पहलवान और खेकड़ा ब्लॉक प्रमुख जितेंद्र धामा के साथ मंदिर में पहुंचे। यहां पर उन्होंने जलाभिषेक किया।

इससे पहले हेलीकाप्टर से सुरक्षा व्यवस्था देखी और पुष्पवर्षा भी की। सावन के दूसरे सोमवार पर यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है। इसके अगले ही दिन मंगलवार को शिवरात्रि है। ऐसे में पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kanwar Yatra 2019: Shiva Jalabhishek among strong security in pura mahadev  baghpat
पुरा महादेव मंदिर - फोटो : अमर उजाला
कांवड़ मेले के अगले दो दिन उमड़ेंगे श्रद्धालु
पुरा महादेव में आज सावन के दूसरे सोमवार के अलावा मंगलवार को शिवरात्रि पर लाखों की संख्या में शिवभक्त जलाभिषेक करेंगे। आज भी लाखों की संख्या में भीड़ उमड़ेगी।

मंदिर के पुजारी पंडित जयभगवान शर्मा ने बताया कि सोमवार को ज्यादा श्रद्धालुओं की ज्यादा भीड़ पहुंचने की संभावना है। मंगलवार दोपहर एक बजकर 49 मिनट पर  झंडा पूजन कार्यक्रम शुरू होगा। दोपहर दो बजकर 49 मिनट पर झंडारोहण किया जाएगा। इसके बाद शिवरात्रि पर जलाभिषेक होगा। 

 
विज्ञापन
Kanwar Yatra 2019: Shiva Jalabhishek among strong security in pura mahadev  baghpat
कांवड़ यात्रा 2019 - फोटो : अमर उजाला

पुलिस की पुरा में खास चौकसी
एएसपी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए है। ढाई हजार पुलिसकर्मी तैनात है। मंदिर परिसर में लगे 60 सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है। रविवार की रात 12 बजे के बाद से ही सावन के सोमवार को देखते हुए भीड़ बढना शुरू हो गई है। पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगा दी गई हैं। किसी भी शिवभक्तों को कोई परेशानी नहीं होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed