उत्तर प्रदेश में कैराना लोकसभा और नूरपुर विधानसभा सीट के उपचुनाव के लिए सोमवार सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हुई। सुबह 9 बजे तक कैराना में 9 प्रतिशत तो वहीं नूरपुर में भी नौ प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं कैराना और नूरपुर में 100 से ज्यादा मशीनें खराब होने की शिकायतें अब तक सामने आ चुकी है। जिसके के विरोध में लोगों ने हंगामा किया। वहीं सपा ने आरोप लगाया कि हार के डर से बीजेपी ईवीएम में खराबी कराने की साजिश रच रही है।
2 of 10
वोटिंग के लिए लाइन में लगे लोग
- फोटो : अमर उजाला
सपा ने इस संबंध में निर्वाचन आयोग से भी शिकायत की है। सपा प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने कहा कि कैराना और नूरपुर में बीजेपी की हार तय है। लिहाजा वह सरकारी मशीनरी का दुरूपयोग कर ईवीएम खराबी की साजिश रच रही है।
3 of 10
कैराना उपचुनाव
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि नूरपुर विधानसभा उपचुनाव में सोमवार सुबह सात बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू हुई। सुबह से ही वोट डालने के लिए भीड़ शुरू हो गई। मतदान के शुरू में ही ईवीएम की तकनीकी खराबी की सूचनाएं सामने आए। वहीं शामली शहर में चार बूथों पर आठ बजे तक वोटिंग शुरू नहीं ही सकी। उधर, सरसावा क्षेत्र में मतदान सुबह 7 बजे आरम्भ हो गया। लेकिन कुछ जगहों पर वीवीपेट मशीन सही नहीं लग पायी थी जिसे बाद में ठीक कर दिया गया।
4 of 10
कैराना उपचुनाव
- फोटो : अमर उजाला
नकुड़ के पूर्व माध्यमिक विद्यालय नंबर 2 में बनाये गये बूथ नंबर 9 की मशीन खराब हो गई। जिससे काफी देर तक वोटिंग का काम बाधित रहा। करीब एक घंटा इंतजार करने के बाद दर्जनों मतदाता वापस घर लौटे। अभी तक भी मशीन नहीं बदली गई।
5 of 10
कैराना उपचुनाव
- फोटो : अमर उजाला
नानौता के गांव भनेड़ा खेमचन्द बूथ पर ईवीएम खराबी से 40 मिनट लगभग मतदान बाधित रहा। इसके बाद दूसरी मशीन मंगवाई गई और मतदान चालू कराया गया। नानौता काशीपुर गांव में बूथ नंबर 296 पर मशीन खराबी के चलते मतदान रुका। गांव बकड़ौली में बूथ नम्बर 309 में सुबह से तीन मशीन बदली गयी।