यूपी: तब्लीगी इज्तमा से लौट रहे युवक की मौत, तार टूटने से रोकी गईं ट्रेन, जमकर हुआ हंगामा
उधर मेरठ- बुलंदशहर रेलवे ट्रैक पर सोमवार रात को ओएचई वायर टूटने से दो दो ट्रेन रेलवे ट्रक पर ही खड़ी रहीं। मुरादाबाद से सूचना फ्लैश की गई कि दोनों ट्रेन जहां हैं उन्हें वहीं पर रोक दिया जाए। स्पेशल ट्रेन नूरनगर हॉल्ट के पास खड़ी रही, वहीं खुर्जा- मेरठ पैसेंजर कैली के पास खड़ी रही। दोनों ट्रेनों में इज्तिमा से लौट रही हजारों लोगों की भीड़ थी। ऐसे में सैकड़ों लोगों ने रेलवे और प्रशासन के खिलाफ साजिश का आरोप लगाकर हंगामा कर दिया।
खुर्जा- मेरठ पैसेंजर 54405 सोमवार शाम सात बजे बुलंदशहर से चली थी। वहीं रात में आठ बजे हापुड़ से मेरठ के लिए चली थी। इस ट्रेन में बुलंदशहर में खत्म हुए तीन दिवसीय इज्तिमा की भीड़ थी। खुर्जा- मेरठ पैसेंजर के चालक राय सिंह ने बताया कि मुरादाबाद से सूचना फ्लैश की गई कि रेलवे ट्रैक के ऊपर रेलवे लाइन लाइन का बिजली का तार टूट गया है। ट्रेन जहां भी है वहीं पर खड़ी कर दी जाए। चालक ने ट्रेन को कैली गांव के पास खड़ी कर दी।
ट्रेन में सवार सैकड़ों की भीड़ ट्रेन से नीचे उतर आयी और प्रशासन और रेलवे अफसरों पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा कर दिया। मुस्लिम समुदाय के लोगों का आरोप है कि वह सभी मेरठ, मुजफ्फरनगर और सहारनपुर के लोग हैं। रात में वह कैसे अपने घर पहुंचेंगे। शाम को ट्रेन में बैठे थे और रात को जंगल में खडे़ हैं, ऐसे में यदि उनके साथ कोई अनहोनी हुई तो कौन जिम्मेदार होगा। वहीं बुलंदशहर से इज्तिमा से लौट रहे लोगों के लिए एक ट्रेन स्पेशल चलाई गई थी। यह स्पेशल ट्रेन रात में नूरनगर हॉल्ट के पास खड़ी रही। यहां भी सैकड़ों की भीड़ ने हंगामा कर दिया। रात में सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला और लिसाड़ीगेट पुलिस नूरनगर हॉल्ट पहुंचे और भीड़ को समझाकर शांत कराया।
तार टूटने से रोकी गईं ट्रेन
इंस्पेक्टर जीआरपी मेरठ, सोमवीर सिंह का कहना है कि चंदसारा के पास बिजली का तार टूट गया था। जिसके कारण दोनों ट्रेनों को रोका गया है। रेलवे की टीम वायर को सही करने में लगी हुई है। दोनों ट्रेनों के लिए डीजल के इंजन भेज दिए गये हैं। वहीं नार्दन रेलवे के सीपीआरओ दीपक कुमार ने बताया कि ओवरहेड इक्यूपमेंट केविल टूट जाने के कारण ट्रेन रोकी गई हैं। दोनों ही इलेक्ट्रिक इंजन थे।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/