फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अंकित बालियान हत्याकांड: 66 सेकंड की फुटेज में कत्ल का मंजर, 22 सेकंड में खत्म हुई जिंदगी; सामने आए दो वीडियो

Sat, 29 Aug 2026 10:36 AM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, शामली
अमर उजाला नेटवर्क, शामली Published by: Sharukh Khan Updated Sat, 29 Aug 2026 10:36 AM IST
सार

शामली में हुए सिंगर अंकित बालियान हत्याकांड में दो सीसीटीवी फुटेज सामने आए हैं। 66 सेकंड की फुटेज में हत्या का मंजर दिखाई दे रहा है। 22 सेकंड में अंकित बालियान की जिंदगी खत्म हो गई। जिम से निकलते ही चार हमलावरों ने अंकित को घेर लिया। वारदात को अंजाम देकर हथियार लहराते हुए भाग गए।

विज्ञापन
Ankit Baliyan Murder Case: 66-Second CCTV Footage Captures Killing Two Videos Reveal Attack
Ankit Baliyan Murder Case - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड की दो सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद वारदात की पूरी तस्वीर धीरे-धीरे साफ हो रही है। एक मिनट छह सेकंड की फुटेज में जिम से बाहर निकलने से लेकर हमलावरों की फायरिंग और उनके फरार होने तक का घटनाक्रम कैद है।


वहीं, दूसरी करीब पांच मिनट चार सेकंड की फुटेज में वारदात के बाद घटनास्थल पर जुटी भीड़, लोगों की बातचीत और मौके का माहौल दिखाई दे रहा है। पहली फुटेज में सबसे खौफनाक बात यह सामने आती है कि हमलावरों ने महज 22 सेकंड के भीतर अंकित को गोलियों से छलनी कर दिया।

Ankit Baliyan Murder Case: 66-Second CCTV Footage Captures Killing Two Videos Reveal Attack
सीसीटीवी में कैद हत्या से पूर्व जिम से निकलते हुए अंकित - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कार के पास पहुंचते ही चार युवकों ने घेरा
सीसीटीवी में अंकित बालियान जिम से बाहर निकलकर अपनी कार के पास पहुंचता दिखाई देता है। वह कार में बैग रखता है और दूसरी तरफ से बैठने की कोशिश करता है। इसी दौरान चार युवक पैदल उसकी ओर आते हैं। अंकित कुछ समझ पाता, इससे पहले ही चारों उसे घेर लेते हैं और पिस्टल से ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर देते हैं। 

Ankit Baliyan Murder Case: 66-Second CCTV Footage Captures Killing Two Videos Reveal Attack
सीसीटीवी में कैद अंकित की हत्या के बाद भागते हमलावर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
फायरिंग के दौरान अंकित की ओर से हमलावरों को ललकारने की आवाज भी सुनाई देती है। इसके बाद हमलावर दोबारा गोलियां चलाते हैं। वारदात में 20 से अधिक राउंड फायर किए जाने की बात सामने आई है। पुलिस फुटेज के आधार पर पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ankit Baliyan Murder Case: 66-Second CCTV Footage Captures Killing Two Videos Reveal Attack
सीसीटीवी में कैद हत्या करते हमलवार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
भागने के बाद फिर लौटे हमलावर
फुटेज में हमलावर कुछ दूरी तक जाने के बाद दोबारा अंकित की ओर लौटते दिखाई देते हैं। इसके बाद फिर फायरिंग की जाती है। फिर चारों हथियार लहराते और गाली-गलौज करते हुए मौके से फरार हो जाते हैं। पुलिस के अनुसार, फुटेज में सुनाई दे रही बातचीत में हरियाणवी लहजा नजर आ रहा है। हमलावर वारदात के दौरान अंकित को ललकारते हुए भी दिखाई सुनाई दे रहे हैं। पुलिस आवाज और फुटेज दोनों को जांच का हिस्सा बना रही है।
 
विज्ञापन
Ankit Baliyan Murder Case: 66-Second CCTV Footage Captures Killing Two Videos Reveal Attack
दूसरे सीसीटीवी फुटेज में भागते नजर आ रहा हमलावर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हत्या के बाद फोन पर दी काम पूरा होने की जानकारी
सीसीटीवी फुटेज में हमलावर वारदात के बाद बैग लेकर मौके से आसानी से जाते हुए नजर आ रहे हैं। फुटेज में एक हमलावर हत्या करने के बाद फोन पर किसी से बात करता हुआ भी दिखाई दे रहा है। आशंका है कि वह फोन पर किसी को वारदात की जानकारी देते हुए 'काम पूरा हो गया' जैसी बात कह रहा था। पुलिस फुटेज के आधार पर हमलावरों की पहचान और उनकी गतिविधियों की जांच में जुटी है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed