फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Happy New Year 2021: मेरठ के होटल, रेस्टोरेंट में होंगी डीजे नाइट, नाचते-गाते लोग कहेंगे हैप्पी न्यू ईयर

Fri, 01 Jan 2021 01:33 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 01 Jan 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
Happy New Year 2021: DJ night in hotel and restaurant, here is how meerut celebrating new year
नए साल को लेकर मेरठ में की गईं तैयारियां - फोटो : अमर उजाला

2020 की न याद रखने वाली बातों को भूलकर नए साल 2021 के स्वागत के लिए मेरठ शहर तैयार हो गया है। डीजे नाइट, लाइव बैंड और संगीत की स्वर लहरियों के बीच लोग नाचते गाते एक दूसरे को हैप्पी न्यू ईयर कहेंगे। इसके लिए होटल और रेस्टोरेंट में बार्बी क्यू सजाए जाएंगे। एक से बढ़कर एक लजीज व्यंजन का भी लोग स्वाद लेंगे। हाई प्रोटीन फूड इस बार न्यू ईयर पर मेहमानों के लिए खास होगा।

Happy New Year 2021: DJ night in hotel and restaurant, here is how meerut celebrating new year
होटल में नए साल को लेकर तैयारियां - फोटो : अमर उजाला
शहर में इस बार करीब 14 स्थानों पर नए साल का जश्न मनाने की तैयारी है। शहर के ज्यादातर होटलों ने सीमित लोगों के बीच परंपरागत तरीके से आयोजन करने की जिला प्रशासन से अनुमति ली है। होटल क्रोम के संचालक गौरव नारंग ने बताया कि इस बार लाइव बैंड होटल में खास होगा। वहीं बोन फायर के बीच पूल साइट डिनर का इंतजाम किया गया है। कार्यक्रम के लिए गोल्डन थीम रखी गई है।

 
Happy New Year 2021: DJ night in hotel and restaurant, here is how meerut celebrating new year
मेरठ में नए साल को लेकर तैयारियां - फोटो : अमर उजाला
कपल डांस के साथ ड्रेस कोड भी रहेगा
होटल हारमनी के संचालक नवीन अरोड़ा ने बताया कि डीजे रैपर खास होगा। थीम बेस आयोजन के बीच लेविश बूफे परोसा जाएगा। कपल डांस के साथ ड्रेस कोड भी रखा गया है। वहीं मॉकटेल का भी इंतजाम रहेगा। होटल कंट्री इन के मैनेजर राहुल ने बताया कि लाइट म्यूजिक के बीच रेड एंड वाइट थीम रखी गई है। कपल के लिए सेल्फी प्वाइंट बनाए गए हैं। वेज और नॉन वेज की 44 वेरायटी होंगी। खाने में ब्रोकली और प्रोटीन की मात्रा अधिक होगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Happy New Year 2021: DJ night in hotel and restaurant, here is how meerut celebrating new year
होटल में नए साल को लेकर तैयारियां - फोटो : अमर उजाला

होटल सेवन इलेवन के संचालक विपुल सिंघल ने बताया कि परंपरागत तरीके से अलग हटकर होटल में सजावट की गई है। सेल्टी प्वाइंट के साथ थीम बेस्ड माहौल में मल्टीक्यूजिन बूफे की व्यवस्था रहेगी। सुरक्षा, सुविधा के साथ म्यूजिक आदि की संपूर्ण व्यवस्था की गई है।

विज्ञापन
Happy New Year 2021: DJ night in hotel and restaurant, here is how meerut celebrating new year
नए साल के लिए की गई तैयारी - फोटो : अमर उजाला
एक तरफ कोविड प्रोटोकॉल के साथ शहर के होटल और रेस्टोरेंट तैयार हैं। छोटे बड़े होटल में धूम धड़ाके की तैयारियां पूर्ण हो गई हैं। इस सबके बीच बड़ी संख्या में लोग ऐसे हैं जिन्होंने इस बार घर में ही न्यू ईयर सेलीब्रेशन की तैयारी की है। कैंडल लाइट डिनर, म्यूजिक के साथ परिवार के साथ पार्टी मनाएंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed