उत्तराखंड के औली में बेटे की शादी समारोह के सम्पन्न होने के बाद मंगलवार को गुप्ता बंधु सहारनपुर पहुंचे। यहां मीडिया से बात करते हुए उन्होंने इस शादी से जुड़ी कई बात बताईं।
2 of 7
शाही शादी के बाद शुरू हुआ कूड़ा एकत्रित करने का काम
- फोटो : अमर उजाला
अजय गुप्ता ने कहा कि मैं सभी को धन्यवाद देता हूं। खास तौर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री और वहां के प्रशासन का तहे दिल से धन्यवाद। उन्होंने कहा कि कोर्ट का भी धन्यवाद जिन्होंने हमें एक गाइडलाइन दी, जिसकी वजह से ये शादी कुशलता पूर्वक सम्पन्न हुई।
3 of 7
औली में शाही शादी
- फोटो : अमर उजाला
औली में पहली बार इस तरह का आयोजन हुआ इसके बारे में उन्होंने कहा कि औली को लोगों में बहुत प्रसन्नता थी। मैं खुद वहां के लोकल लोगों से मिला। वे बहुत प्रसन्न हैं। हमें भी बहुत प्रसन्नता है।
4 of 7
औली में शाही शादी
- फोटो : अमर उजाला
अजय गुप्ता ने कहा शादी समारोह कोर्ट की गाइडलाइन के मुताबिक कराया, वहां पर गंदगी या किसी तरह का कचरा नहीं रहने दिया जाएगा, उसके लिए पांच दिन तक टीम रहेगी और सफाई कराएगी।
5 of 7
औली में शाही शादी
- फोटो : अमर उजाला
शादी में 200 करोड़ रुपया खर्च हुआ, इस पर अजय गुप्ता ने कहा कि जितनी चर्चा की जा रही है उससे कम खर्च हुआ है। उन्होंने कहा कि यह आध्यात्मिक जगह है इसलिए हमने प्रकृति को देखते हुए सभी आयोजन किए।