फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिल्ली से दार्जिलिंग तक हैं यूपी के इस अमरूद के जलवे, कश्मीर-हिमाचल के सेब को जमकर दे रहा टक्कर

Mon, 16 Dec 2019 04:51 PM IST
Dimple Sirohi डिम्पल सिरोही, अमर उजाला, सहारनपुर
डिम्पल सिरोही, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 16 Dec 2019 04:51 PM IST
विज्ञापन
guava from saharanpur is beating apple of Kashmir and himachal in race, know why in Demand
अमरूद - फोटो : अमर उजाला

सर्दियों के मौसम में यूपी में हैं और सहारनपुर जिले के अमरूद को नहीं चखा तो क्या चखा? इस अमरूद को खाएंगे तो यकीनन आप सौ रुपये किलो के सेब को फेल कर देंगे। इस अमरूद की बात ही कुछ ऐसी है।


 

यही कारण है कि यहां का पीला अमरूद स्वाद और कीमत दोनों को ही लेकर हिमाचल और कश्मीर की बर्फीली वादियों से आए सुर्ख लाल सेब को जमकर टक्कर दे रहा है। आगे तस्वीरों में देखें आखिर कैसे दूसरे राज्यों तक भी जलवे बिखेर रहा है ये खास अमरूद: -

guava from saharanpur is beating apple of Kashmir and himachal in race, know why in Demand
अमरूद - फोटो : अमर उजाला

सहारनपुर जिला यूं तो आम और लीची का उत्पादन क्षेत्र कहलाता है। यहां से आम और लीची दूसरे देशों में भी निर्यात किया जाता है लेकिन अब अमरूद भी इस दौड़ में पीछे नहीं है।
 

जिलें में प्रवेश करते ही सड़क के दोनों और घोड़ा बग्गी पर, ठेले और रेहड़ियों पर सजा धानी, सुनहरा पीला, बड़ा और चमकीला अमरूद अनायास ही अपनी ओर आकर्षित करने लगता है। बाजार में जहां चुनिंदा खरीदार ही सेब की खरीदारी करते नजर आते हैं वहीं ठेले, रेहड़ी पर सुबह लगाया गया अमरूद शाम तक पूरा बिक जाता है।

guava from saharanpur is beating apple of Kashmir and himachal in race, know why in Demand
guava - फोटो : अमर उजाला

जानकारी के मुताबिक यहां दो हजार हेक्टयर भूमि में अमरूद की बागबानी की जाती है। इससे किसान गर्मी और सर्दी के मौसम में बारी बारी से दो फसलें लेते हैं।

वहीं सर्दियों में आने वाली फसल किसानों के लिए बहार लेकर आती है। इस सीजन में आने वाले फल स्वस्थ, स्वादिष्ट और विशाल होते हैं। जो किसानों को अच्छा मुनाफा भी देते हैं।  
 

विज्ञापन
विज्ञापन
guava from saharanpur is beating apple of Kashmir and himachal in race, know why in Demand
guava - फोटो : अमर उजाला

सेब से मीठा है यहां का अमरूद
इस सीजन में अमरूद 120 रूपये प्रति किलो जबकि कश्मीर का सेब 40 से 50 रुपये प्रति किलो तक बिक रहा है। पिछले दो वर्षों से सहारनपुर के अमरूद ने अपनी यह जगह कायम रखी है और कश्मीर का सेब आगे नहीं निकल पा रहा है।
 

उत्पादन से अधिक मिठास के लिये यहां का अमरूद प्रख्यात है। आम के साथ साथ अब अमरूद को भी दूसरे राज्यों में निर्यात किया जाने लगा है। सहारनपुर फल मंडी से  दिल्ली, चंढीगढ और पहाड़ी राज्यों तक भी इसे भेजा जाता है। इसके अलावा मेरठ, मुजफ्फरनगर समेत आसपास के जिलों में भी खूब खाया जाता है। 

विज्ञापन
guava from saharanpur is beating apple of Kashmir and himachal in race, know why in Demand
guava - फोटो : अमर उजाला

इन प्रजातियों को आम बिखेर रहा अपनी चमक
सहारनपुर में अमरूद की इलाहबादी सफेदा, बर्फखाना, गुलाबिया, एल 49, श्वेता ऐसी प्रजातियां है जिनसे यहां की मंडियां इन दिनों पटी हुई हैं।

 

इनमें वन केजी प्रजाति के अमरूद की भी इन दिनों खूब ब्रिकी हो रही है। साथ ही मधुमेह रोगियों के लिए भी फायदेमंद बताया गया है। यही कारण है यह बाजार में अपनी धाक जमा रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed