पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी, उनके बेटे इमरान और फिरोज उर्फ भूरा से जेल में मुलाकात करने वालों का तांता लग रहा था। इसकी शिकायत लगातार शासन तक पहुंच रही थी। इसके चलते शासन के अनुमति के बाद याकूब को सोनभद्र, इमरान को सिद्धार्थनगर और फिरोज को बलरामपुर जेल में स्थानांतरित कर दिया गया है।
इससे पहले परिवार के लोगों का पता चल पाता कि तीनों को रातों-रात दूसरी जेल में भेज दिया गया, इमरान की पत्नी अपनी बच्ची के साथ एसएसपी से मिली। उन्होंने गुहार लगाई कि उनके पति को दूरदराज जेल में न भेंजें, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।
2 of 6
पुलिस हिरासत में याकूब कुरैशी और बेटा।
- फोटो : amar ujala
गैंगस्टर में नामजद इनामी याकूब कुरैशी और उनके बेटे इमरान को छह जनवरी 2022 को मेरठ पुलिस ने दिल्ली स्थित चांदनी महल थाने के पास से गिरफ्तार किया था। वह नौ माह से फरार थे।
3 of 6
याकूब से मिलने पहुंचे समर्थक।
- फोटो : amar ujala
इससे एक महीने पहले फिरोज खुद ही कोर्ट में आत्मसमर्पण कर जेल चला गया। अब तीनों पिता-पुत्र यहां जिला जेल में बंद थे। बताया जा रहा है कि जेल में तीनों से मिलने वालों की संख्या बढ़ती जा रही थी। इसकी रिपोर्ट जेल प्रशासन और एसएसपी ने शासन को भेजी थी।
4 of 6
हाजी याकूब कुरैशी व बेटा इमरान
- फोटो : अमर उजाला
महानिदेशक कारागार आनंद कुमार ने इस प्रकरण की रिपोर्ट जेल प्रशासन से मांगी। इसके बाद ही तीनों को दूर-दराज जेल में भेजने के निर्देश दिए गए।
5 of 6
हाजी याकूब कुरैशी व बेटा इमरान
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद पुलिस लाइन से फोर्स भेजकर याकूब को सोनभद्र, इमरान को सिद्धार्थनगर और फिरोज को बलरामपुर जेल में शिफ्ट किया गया। मंगलवार सुबह याकूब कुरैशी के परिजनों और समर्थकों पता चला तो वे मायूस हो गए।