फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बारिश ने मचाई इन दो शहरों में तबाही, ये तस्वीरें बयां कर रही लोगों का दर्द

Sat, 02 Sep 2017 04:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Sat, 02 Sep 2017 04:19 PM IST
विज्ञापन
Flooding two districts of West UP are Behal, pain of the people doing these photos
शहर में बाढ़ आ गई

सहारनपुर में शिवालिक पहाड़ियों एवं मैदानी क्षेत्र में 24 घंटे से लगातार हो रही भारी बारिश के कारण क्षेत्र की सभी बरसाती नदियां उफान पर है। इस कारण इन नदियों से घिरे दर्जनों गांवों का तहसील मुख्यालय से संपर्क कटा हुआ है। ग्रामीण क्षेत्र के बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे। शाकंभरी देवी में एक श्रद्धालु पानी के तेज बहाव में बह गया। वहीं, शाहपुर गाड्डा के पास बरसाती नदी में रपटे से गुजर रहा सेब से भरा ट्रक पानी के तेज बहाव में बह गया। चालक एवं परिचालक ने पानी में कूदकर जान बचाई।

Flooding two districts of West UP are Behal, pain of the people doing these photos
स्कार्पियो फंस गई

बादशाहीबाग नदी में एक स्कार्पियो फंस गई। उसमें सवार करीब आठ-दस लोग बाल-बाल बच गए। बृहस्पतिवार की शाम 5 बजे से लगातार हो रही भारी वर्षा के चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया, वही क्षेत्र की बरसाती नदियां गांगराव, चपड़ी, सहंश्रा, शाकंभरी, गुलरिया, मसखरा, कोठडी, हिंडन आदि अपने पूरे उफान पर थी।

Flooding two districts of West UP are Behal, pain of the people doing these photos
बाढ़ से शहर बेहाल

इस कारण क्षेत्र के करीब 30 गांवों का 24 घंटे से अधिक समय तक तहसील मुख्यालय से संपर्क कटा रहा। नदियों से घिरे इन गांवों के बच्चे स्कूल नहीं जा सके। बेहट-शाकंभरी देवी, मिर्जापुर-सुंदरपुर एवं बेहट-बिहारीगढ़ रूट भी बृहस्पतिवार की रात से ही बंद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Flooding two districts of West UP are Behal, pain of the people doing these photos
बाढ़ से शहर बेहाल

सिद्धपीठ श्री शाकंभरी देवी में पानी के तेज बहाव में एक श्रद्धालु बह गया। उसका कुछ पता नहीं चल सका। छिन्न मस्ता मंदिर से सचिन नाम के एक युवक ने बताया कि उसने श्रद्धालु को बहते हुए देखा है। वह कौन था और कहां का रहने वाला था, इसके बारे में किसी को कुछ नहीं पता।

विज्ञापन
Flooding two districts of West UP are Behal, pain of the people doing these photos
बाढ़ से शहर बेहाल

बृहस्पतिवार की रात से लगातार हो रही बारिश से दर्जनों गांवों की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। नौगांवा ग्राम समूह की विद्युत आपूर्ति पिछले 24 घंटों से ठप है। गांव नौगांवा के मजरे समसपुर, चक अबाबाकरपुर, दौड़बसी, रजापुर, अलीपुरा, दुल्लागढ़, हसनपुर, कांशीपुर आदि की विद्युत आपूर्ति नदियों में बाढ़ के कारण ठप है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed