मेरठ कॉलेज में गुंडई की सूचना पर पुलिस अधिकारियों ने बीएनएम हॉस्टल में छापेमारी की तो सारी पोल खुल गई। छात्रों और बाहरी युवकों ने पहले हॉस्टल में शराब पार्टी की और फिर उसके कॉलेज में धांय- धांय करते फरार हो गए। इस दौरान एक एमए के छात्र को गोली लगी। अगली स्लाइडों में तस्वीरों के साथ जानिए कॉलेज में शराब पार्टी और गुंडई की पूरी सच्चाई...
2 of 9
गोली लगने से घायल हुआ छात्र
- फोटो : अमर उजाला
बताया गया कि कॉलेज में छात्रों और बाहरी युवकों का आना-जाना है। हॉस्टल बंद है, बावजूद ये गुंडे यहां दिन भर बाहरी छात्रों के साथ रहते हैं। सब कुछ जानते हुए भी कॉलेज-प्रशासन खामोश रहता है।गुरुवार को एसपी सिटी ने हॉस्टल की तलाशी ली तो चीफ प्रॉक्टर के सामने कॉलेज प्रशासन की पोल खुल गई। हॉस्टल में शराब पार्टी के बाद इन आरोपियों ने पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष पर गोलियां बरसाईं थीं।
3 of 9
घायल छात्र को ले जाती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
कॉलेज से ब्लैक लिस्टेड अंकित ढाका चीफ वार्डन प्रो. सुधीर पुंडीर के आवास पर पथराव और फायरिंग में जेल जा चुका है। इसके बावजूद भी अंकित की मेरठ कॉलेज में गुंडई जारी है। अंकित अपने साथी पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष सौरभ चौधरी, अक्षय यादव समेत कई छात्रों के साथ दिनभर मेरठ कॉलेज में घूमता रहा।
4 of 9
मौके पर पहुंचे एसपी सिटी
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस के मुताबिक दोपहर को अंकित ने साथियों के साथ बीएनएम हॉस्टल में पहले शराब पार्टी की फिर हथियारों से लैस होकर कॉलेज परिसर में घूमते हुए गेट पर पहुंचे।
5 of 9
मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
दोपहर करीब 2.30 बजे मेरठ कॉलेज शताब्दी गेट पर पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अंकित मलिक अपनी गाड़ी में बैठा था। अंकित एमए के छात्र राहुल और एक युवक से बातचीत कर रहा था। तभी अंकित ढाका और सौरभ चौधरी समेत आठ युवक वहां पहुंचे। अंकित और अक्षय यादव ने अंकित मलिक पर गोलियां चला दीं। अंकित की गाड़ी में कई गोलियां लगीं तो एक गोली राहुल के सिर में लगी। इसके बाद वहां अफरातफरी मच गई।