फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: शादी समारोह की खुशियां हुईं काफूर, दर्दनाक था हादसा, लाशें देखकर कांप उठे परिजन

Wed, 07 Oct 2020 06:49 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: कपिल kapil Updated Wed, 07 Oct 2020 06:49 PM IST
विज्ञापन
Father and daughter and one youth has died in road accident at Muzaffarnagar
मृतकों के फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

मुजफ्फरनगर में पानीपत-खटीमा राजमार्ग पर हुए हादसे ने एक साथ दो परिवारों की खुशियों पर ग्रहण लगा दिया। थानाभवन निवासी बस चालक के परिवार में जहां मुखिया के साथ ही बेटी की जान जाने से कोहराम मच गया, वहीं शहर के मोहल्ला खालापार निवासी युवक के परिवार में भी एक बेटे के चले जाने से अंधेरा छा गया। आगे तस्वीरों के साथ जानिए पूरा अपडेट-

Father and daughter and one youth has died in road accident at Muzaffarnagar
इसी बाइक पर सवार थे तीनों लोग - फोटो : अमर उजाला

शामली जनपद के कस्बा थानाभवन निवासी नसीम थानाभवन-मुजफ्फरनगर रूट की प्राइवेट बस पर बतौर चालक परिवार का पालन-पोषण करता था। परिवार में पत्नी के साथ ही तीन बेटे व तीन बेटियां हैं। सोमवार को मीरापुर के गांव संभलहेड़ा में नसीम की रिश्तेदारी में शादी थी, जिसमें शामिल होने के लिए वह बेटी जुबेनिया के साथ पहले मोहल्ला दक्षिणी खालापार निवासी अपने बहनोई मनशाद के घर पहुंचा। वहां से नसीम ने अपने भांजे अयाज को साथ लिया, जिसके बाद वह संभलहेड़ा पहुंचकर शादी-समारोह में शरीक हुआ था। 

Father and daughter and one youth has died in road accident at Muzaffarnagar
नसीम का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

मंगलवार को संभलहेड़ा से लौटते समय पानीपत-खटीमा राजमार्ग स्थित सिखेड़ा गंगनहर पुलिया पर बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार तीनों लोगों की सांसे छीनकर दोनों परिवारों की खुशियों पर ग्रहण लगा दिया। नसीम के परिवार में जहां अब पत्नी व पांच बच्चे रह गए हैं, वहीं मनशाद के दो बेटों में से एक ही रह गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Father and daughter and one youth has died in road accident at Muzaffarnagar
जुबेनिया फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

नसीम, अयाज का शव हुआ क्षत-विक्षत
गंगनहर पर हुआ हादसा इतना भयावह था कि जिसने भी तीनों के शव देखे, होश खो बैठा। हादसे में पहिया शरीर से उतरने के कारण नसीम का पूरा शरीर कुचला गया। अयाज का सिर फटने से उसका शव भी क्षत-विक्षत हो गया। इसके साथ ही जुबेनिया के शरीर पर भी काफी चोटें आईं, जिससे उसकी भी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना पर जो भी परिजन पहुंचे, हादसे की भयावहता देख उनका कलेजा कांप उठा।

विज्ञापन
Father and daughter and one youth has died in road accident at Muzaffarnagar
इसी ट्रक ने कुचला - फोटो : अमर उजाला

नहीं लगाए थे हेलमेट
बाइक सवार नसीम व दोनों बच्चों में किसी ने भी हेलमेट नहीं लगाया हुआ था। हादसे में मारे गए दोनों बच्चों अयाज व जुबेनिया की मौत की वजह भी उनके सिर में लगी गंभीर चोटें रहीं।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed