सर्दी की पहली बारिश अपने साथ फैशन के कई रंग लेकर आई। ठंडी हवाओं और पानी की बूंदों से वातावरण में छाई धुंध तो हट गई मगर सर्दी बढ़ गई है। रंग- बिरंगे कपड़ों में नजर आईं युवतियां और बच्चे। अगली स्लाइडों में देखिए तस्वीरें-
ठंड ने बदला फैशन का मूड, रंग-बिरंगे कपड़ों में नजर आईं युवतियां-बच्चे, देखें तस्वीरें
सर्दी बढ़ते ही बाजार में फैशन के नए रंग नजर आए। बच्चे, युवतियां, महिलाएं रंग-बिरंगे स्वेटर, पुलोवर और मफलर पहनकर बाजार पहुंचीं। बच्चे भी ऊन के रंगीन मोजे पहनकर मम्मी के साथ घूमने निकले।
आबूलेन, सदर, बेगमपुल और सेंट्रल मार्केट शहर के मुख्य बाजारों में बारिश के बाद अलग रौनक थी। चाट के ठेलों पर भुनती शकरकंदी का धुंआ उठ रहा था। पॉपकार्न और भुट्टों के ठेलों पर खासी भीड़ थी। सर्दी में आइसक्रीम खाने के शौकीनों की लाइन आइसक्रीम स्टॉल पर लगी थी।
वहीं युवतियां चमड़े के लांग बूट और तिरछी टोपी लगाकर बाजार पहुंची। आलमारी में बंद गर्म कपड़े बरसात होते ही निकल आए। ऊनी टोपी से लेकर मौजे, गर्म जूतियां, शॉल, स्टोल, स्वेटर, जैकेट और पुलोवर सभी निकल आए। युवतियां रंग-बिरंगे डिजायनर ऊनी वस्त्र पहनकर बाहर निकलीं और मौसम को एंज्वॉय किया। बाजार में ही सेल्फी खींची और सोशल मीडिया पर हैशटैग फर्स्ट रेन इन सिटी के साथ स्टेटस अपडेट किया।
सिर पर कैप, हाथ में चाय, कॉफी
बारिश के चलते युवाओं ने खुद को स्वेटर, कैप से ढक लिया। स्कूल, कॉलेजों के बाहर छात्र-छात्राएं चाय, कॉफी का लुत्फ लेते दिखाई दिए। हाथों में चाय और बदले मौसम पर चर्चा करते दिखे।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/