फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PHOTOS: बारूद के ढेर पर था मेरठ का समर गार्डन, विस्फोट होते ही जमींदोज हुए तीन मकान, खत्म हुईं दो जिंदगी

Mon, 27 Jun 2022 06:21 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 27 Jun 2022 06:21 PM IST
सार

मेरठ के लिसाड़ी गेट क्षेत्र में सोमवार शाम को इंतजार के मकान में गैस सिलिंडर फटने से तीन मकान एक साथ जमींदोज हो गए। इस हादसे में दो लोगों की मौत हुई है।

विज्ञापन
Explosion in Lisari Gate of Meerut, two killed, many injured after three houses collapsed
मेरठ में विस्फोट - फोटो : अमर उजाला

मेरठ के लिसाड़ीगेट में सोमवार दोपहर को एक मकान में गैस सिलिंडर फटने से हुए एक दर्दनाक हादसे में कई लोग घायल हो गए। बताया गया कि समर गार्डन के 60 फुटा रोड पर एक मकान में रसोई गैस सिलिंडर धमाके के साथ फट गया। धमाका इतना जबरदस्त था कि तीन मकान गिर गए और घर में मौजूद सदस्य मलबे में दब गए। मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना पर कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस जेसीबी की सहायता से मलबा हटवाकर घायलों को निकालकर अस्पताल में भर्ती करा रही है।



वहीं चर्चा है कि हादसा की वजह गैस सिलिंडर का फटना नहीं है बल्कि मौके पर पटाखे भी बिखरे मिले हैं ऐसे में अंदेशा जताया जा रहा है कि मकान में अवैध रूप से पटाखे बनाए जाते थे। पटाखों में विस्फोट होने के कारण यह भीषण हादसा हुआ है। हालांकि पुलिस अभी इस मामले में कुछ भी स्पष्ट नहीं बता रही है। हादसे के बाद जहां मौके पर चीख पुकार मच गई। वहीं कई सवाल भी खड़े हो गए हैं। फिलहाल पुलिस द्वारा राहत-बचाव कार्य किया जा रहा है।

Explosion in Lisari Gate of Meerut, two killed, many injured after three houses collapsed
मेरठ में विस्फोट - फोटो : अमर उजाला
जानकारी के अनुसार मेरठ पुलिस को सूचना मिली थी कि लिसाड़ी गेट क्षेत्र में सोमवार शाम को इंतजार के मकान में गैस सिलिंडर फटने से तीन मकान एक साथ जमींदोज हो गए। हादसे में एक महिला समेत दो की मौत हुई है, जबकि 10 लोग मलबे में दबकर घायल हुए हैं। सूचना पर कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच पड़ताल की।
Explosion in Lisari Gate of Meerut, two killed, many injured after three houses collapsed
मेरठ में विस्फोट - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के अनुसार धमाके के बाद इंतजार, सरफराज और आदिल के मकान सहित तीन मकान गिरे हैं। जिनमें 15 लोग दबकर घायल हुए हैं। इनमें से दो को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Explosion in Lisari Gate of Meerut, two killed, many injured after three houses collapsed
मेरठ में विस्फोट - फोटो : अमर उजाला

आसपास के थाने से पुलिस व दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर राहत-बचाव कार्य कराया है। तीन घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मलबे में अभी 10 लोगों के दबे होने की आशंका है। मलबा हटाने के लिए जेसीबी लगाई गई है। 

विज्ञापन
Explosion in Lisari Gate of Meerut, two killed, many injured after three houses collapsed
मेरठ में विस्फोट - फोटो : अमर उजाला

वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि मकान में अवैध रूप से पटाखे बनाए जा रहे थे। पटाखों में विस्फोट होने से मकान गिरे हैं। हालांकि पुलिस ने अभी इस बात की पुष्टि नहीं की है। राहत-बचाव कार्य जारी है। मौके पर भारी संख्या में लोग मौजूद हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed