उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में पुलिस और गोतस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने 10-10 हजार के दो इनामी गोतस्करों को गोली मार दी। इसके बाद पुलिस ने दोनों गोतस्करों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि तीसरा गोतस्कर तस्कर पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गया।
मुठभेड़: पुलिस अधिकारियों ने इनामी गोतस्करों को मारी गोली, देखें तस्वीरें
सीओ सदर देहात जितेंद्र कुमार सरगम और इंस्पेक्टर भावनपुर धर्मेंद्र सिंह शुक्रवार शाम औरंगाबाद कस्तला गांव मार्ग पर गश्त कर रहे थे। इस दौरान पुलिस को सूचना मिली कि एक बाइक पर तीन संदिग्ध युवक जा रहे हैं। औरंगाबाद कस्तला मार्ग पर पुलिस ने बाइक सवार तीनों युवकों को रुकने का इशारा किया। जिस पर तीनों ने पुलिस टीम पर गोलियां चला दी। जवाबी फायरिंग में दो युवकों को पुलिस की गोली पैर में लगी। तीसरा बदमाश ईख में घुसकर फरार हो गया।
इंस्पेक्टर धर्मेंद्र सिंह राठौर ने बताया कि गोली लगने से घायल कायस्थ बडढा गांव निवासी इमरान पुत्र मुंशी और दिलदार पुत्र सरजीत है। वहीं तीसरे फरार तस्कर का नाम जिया पुत्र भूटटो बताया। दोनों आरोपियों पर 10 -10 हजार का इनाम है। उन पर गोकशी के कई मुकदमे आरोपियों के खिलाफ दर्ज है।
वहीं सीओ सदर देहात ने बताया कि तीनों तस्कर औरंगाबाद कस्तला मार्ग पर आने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने गोकशी के लिए नई जगह की तलाश करने की बात बताई। तीनों शातिर अपराधी भी है। तस्करी के अलावा लूटपाट करना भी उनका पेशा है। गुरुवार को भी गोकशी के मामले में तीनों तस्कर शामिल थे।
दो तमंचे, आठ कारतूस मिले
एसपी देहात राजेश कुमार ने बताया कि दोनों तस्करों से दो तमंचे और आठ कारतूस बरामद हुए। बाइक भी बरामद हुई है। इमरान पर भावनपुर में तीन और किठौर में 14 मुकदमे दर्ज है। फरार जिया पर दो मुकदमे दर्ज है। घायलों को सीएचसी भावनपुर में भर्ती कराया है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/