फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मुठभेड़ में दबोचा हत्यारोपी: कानून के छात्र को दी थी खौफनाक मौत, कई राज्यों की पुलिस पर कर चुका था फायरिंग

Thu, 26 May 2022 01:36 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 26 May 2022 01:36 PM IST
विज्ञापन
encounter: accused of law student murder in Meerut arrested in STF encountr in Meerut
आरोपी संदीप व अन्य आरोपी ऊपर दाएं - फोटो : amar ujala

यूपी एसटीएफ व दिल्ली पुलिस के संयुक्त आपरेशन में जितेंद्र गोगी-दीपक बॉक्सर गिरोह के बदमाश को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी नरेला निवासी संदीप उर्फ बासी (22) के पैर में गोली लगी है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। संदीप दिल्ली, यूपी, हरियाणा और उत्तराखंड की पुलिस पर गोली चला चुका है। उसके खिलाफ 6 से ज्यादा मामले दर्ज हैं।



डीसीपी जसमीत सिंह के अनुसार स्पेशल सेल की टीम एक पखवाड़े से संदीप पर नजर रख रही थी। इंस्पेक्टर शिव कुमार को सूचना मिली थी कि संदीप मोटरसाइकिल से साथी से मिलने शनि बाजार क्रासिंग, नरेला ओद्यौगिक एरिया में 25 मई को तड़के 4:30 से 5:30 बजे के बीच आएगा। संदीप की तलाश में मेरठ पुलिस की एसटीएफ भी दिल्ली पहुंच गई थी।

encounter: accused of law student murder in Meerut arrested in STF encountr in Meerut
जांच करती टीम। - फोटो : amar ujala

एसीपी अत्तर सिंह की देखरेख में इंस्पेक्टर शिव कुमार, एसआई राजेश कुमार व मेरठ पुलिस की संयुक्त टीम ने शनि बाजार क्रॉसिंग पर घेराबंदी की। तभी संदीप नरेला साइड से आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस टीम ने उसे रुकने का इशारा किया। उसने रूकने की बजाय पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।

उसने पुलिस टीम पर तीन गोलियां चलाईं। जवाबी कार्रवाई में पुलिस टीम ने भी दो राउंड फायरिंग की। एक गोली संदीप के पैर में लगी। उसे राजा हरीश चंदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में उसे सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस को संदीप के कब्जे से .30 बोर की सेमी-ऑटोमेटिक पिस्टल व तीन कारतूस बरामद किए हैं। 
 

encounter: accused of law student murder in Meerut arrested in STF encountr in Meerut
आरोपी अतुल - फोटो : amar ujala

दीपक बॉक्सर ने संभाली गोगी गिरोह की कमान 
संदीप के खुलासे से स्पष्ट हो गया है कि दीपक बॉक्सर ने गोगी गिरोह की कमान संभाल ली है। जितेंद्र गोगी की रोहिणी कोर्ट में टिल्लू ताजपुरिया ने पिछले वर्ष हत्या करवा दी थी। संदीप के साथ अतुल उर्फ मोटा, सन्नी काकरान गोगी गिरोह के लिए काम कर रहे हैं। गोगी गिरोह के बदमाश अब दीपक बॉक्सर के इशारे पर काम कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
encounter: accused of law student murder in Meerut arrested in STF encountr in Meerut
विलाप करते परिजन। - फोटो : amar ujala

हरिद्वार में लूटा था पंप 
संदीप ने अतुल उर्फ मोटा, सनी काकरान और पांच अन्य के साथ 18 अप्रैल को भगवानपुर, हरिद्वार में पेट्रोल पंप लूटा था। संदीप अपने साथियों के साथ कंकरखेड़ा, मेरठ में एक निरंका के घर में 20 मई को जबरदस्ती घुसकर घुस गए और उसे बेटे प्रयाग को कई गोलियां मार दी थीं। अस्पताल में प्रयाग की मौत हो गई थी।

विज्ञापन
encounter: accused of law student murder in Meerut arrested in STF encountr in Meerut
गोली का निशानष - फोटो : amar ujala

सनी काकरान भूमि विवाद पर इनसे समझौता करना चाहता था। इस गिरोह के बदमाशों ने प्रवेश मान व सुनील टिल्लू उर्फ ताजपुरिया गिरोह के शेखर उर्फ सन्नाटा को 23 मार्च, 22 को गोली मार दी थी। अस्पताल में उसकी मौत हो गई थी। इस गिरोह के सदस्यों ने बवाना में पारुल उर्फ अनुज की 15 मई को गोली मारकर हत्या कर दी थी। पारुल नवीन बाली-नीरज बवाना गैंग का रिश्तेदार था। संदीप ने दोनों ही हत्याओं में मदद की। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed