दो दिन के लॉकडाउन और बकरीद को लेकर पश्चिमी यूपी के जिलों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। इस दौरान ज्यादातर शहरों में ईद-उल-अजहा पर लोगों ने घरों में ही नमाज अदा की। वहीं मेरठ में सुरक्षा व्यवस्था के लिए 1800 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई है। अगली स्लाइडों में जानिए पूरा अपडेट-
2 of 9
ईदगाह पर तैनात पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर में शनिवार को ईदगाह पर पुलिस सतर्क रही। डीएम अखिलेश सिंह और एसएसपी डॉ. एस चनप्पा भी पहुंचे। इस दौरान सामूहिक नमाज नहीं हो सकी। वहीं ईदगाह के गेट पर ताला लगा रहा।
3 of 9
मुजफ्फरनगर में पुलिस फोर्स तैनात
- फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरनगर में लोगों ने घरों में ही बकरीद की नमाज अदा की। ईदगाह पर ताला लगा रहा। ईदगाह और उसके आसपास भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात है। लॉकडाउन के चलते बकरीद पर शहर में पूरी तरह नाकेबंदी और पुलिस द्वारा चेकिंग अभियान चलाया गया।
4 of 9
बिजनौर में ईदगाह पर लगा ताला
- फोटो : अमर उजाला
उधर, बिजनौर जनपद में हर्षोल्लास के साथ ईद-उल-अजहा का त्योहार मनाया गया। लोगों ने घरों में ही ईद की नमाज अदा की। मस्जिदों में सिर्फ इमाम ने ही नमाज अदा की। बताया गया कि ईदगाह सूने रहे और घरों में ही कुर्बानी की जा रही। शहर में चप्पे- चप्पे पर पुलिस तैनात है। वहीं ईद के मौके पर अघोषित बिजली कटौती से लोग परेशान हैं। फोन करने के बाद भी निगम का कोई अधिकारी यह बताने को तैयार नहीं है कि कटौती क्यों हो रही है?
5 of 9
सुबह के समय लगी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
शामली जनपद में भी लोगों ने घरों में ही ईद-उल-अजहा की नमाज अदा की। हालांकि कुर्बानी के लिए पशु खरीदने वालों की भीड़ रही। इसके अलावा बागपत जिले में भी घरों में नमाज अदा की गई। मस्जिदों के बाहर पुलिस बल तैनात है।