फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Double Murder: नानी-धेवती की हत्या के बाद घर जाकर सो गए तीनों आरोपी, फूलप्रुफ प्लानिंग से की थी वारदात

Tue, 09 Aug 2022 03:48 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 09 Aug 2022 03:48 PM IST
विज्ञापन
Double Murder: three accused went to sleep after murder of Nani Dhevati in Meerut
नानी-धेवती की हत्या - फोटो : अमर उजाला
मेरठ के शास्त्रीनगर में कौशल व तमन्ना की हत्या फूलप्रुफ प्लानिंग से की गई। हत्यारोपी वारदात के बाद नकदी-जेवरात के साथ सीसीटीवी कैमरे की डीबीआर तक ले गए। घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस अफसरों ने क्राइम सीन से महत्वपूर्ण जानकारी जुटाई। रविवार रात 12:30 बजे तक बेटी स्नेहा व दामाद ईशु का कौशल के पास घर में रहना और फिर लौटना बड़े सवाल खड़े कर रहा है। पुलिस ने पड़ोसी रिंकू व उसके दो दोस्त को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा किया है। घर का पिछले वाला दरवाजा रात में किसने खोला, इसका जवाब अभी पुलिस के पास नहीं है।


शनिवार रात 11 बजे तमन्ना की मां नेहा उससे मिल कर गई थी। रविवार सुबह जब घर में काम करने वाली पहुंची तो गेट खुला हुआ था। जैसे ही वह अंदर पहुंची तो नानी और धेवती के शव देखकर उसकी चीख निकल गई। चाकू से गोदकर दोनों की हत्या की गई थी। हर तरफ खून बिखरा हुआ था। पुलिस जांच में सामने आया कि मकान में पीछे के गेट से घुसकर हमलावरों ने वारदात को अंजाम दिया।  आगे विस्तार से जानें इस वारदात का पूरा सच।

 
Double Murder: three accused went to sleep after murder of Nani Dhevati in Meerut
रतन सिंह व कौशल का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

सेवानिवृत हेड कांस्टेबल रतन सिंह सिरोही की दूसरी पत्नी कौशल और उनकी बेटी स्नेहा की पारिवारिक जिंदगी ठीक नहीं चल रही थी। रतनसिंह की मौत के बाद कौशल को अपनी जान का खतरा था। 15 दिन पहले घर में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे, ताकि संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा सके। सीसीटीवी कैमरे लगने की बात अधिकांश करीबियों को पता चल गई थी। रविवार की रात में कौशल की बेटी स्नेहा ने शाम को अपने पति ईशु के साथ पहले शास्त्रीनगर में चिकन खाया। दोनों कौशल के पास रविवार रात 12:30 बजे तक रुके और फिर वापस चले गए। सोमवार रात नौचंदी पुलिस और एसओजी ने पड़ोसी रिंकू और उसके दो साथियों को उठाकर पूछताछ की।


 
Double Murder: three accused went to sleep after murder of Nani Dhevati in Meerut
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
पुलिस का दावा है कि तीनों युवकों ने बताया कि रविवार रात दो बजे हत्या और लूटपाट करने के बाद अपने-अपने घर पर जाकर सो गए थे। सीसीटीवी की डीबीआर को जलाना बताया है। हालांकि आरोपियों द्वारा पुलिस को बताई थ्योरी अभी सवालों के घेरे में है। देर रात तक पुलिस अधिकारी जांच-पड़ताल करते रहे।

सोमवार की सुबह नौकरानी ने शोर मचाया तो आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। कौशल की बेटी स्नेहा भी पति ईशु के साथ पहुंची। आईजी प्रवीण कुमार और एसएसपी रोहित सिंह सजवाण पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक और डॉग स्क्वायड ने मौका-मुआयना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Double Murder: three accused went to sleep after murder of Nani Dhevati in Meerut
नानी-धेवती की हत्या - फोटो : अमर उजाला
2012 में सेवानिवृत्त हुए थे रतन सिंह
रतन सिंह 2012 में बागपत से सेवानिवृत्त हुए थे। वह दूसरी पत्नी कौशल के साथ शास्त्रीनगर में जी-ब्लॉक में ही रहते थे। परिवार में विवाद चल रहा था। रतन सिंह की पहली पत्नी पायल के दोनों बेटे और बेटी अलग रहते थे।
 
विज्ञापन
Double Murder: three accused went to sleep after murder of Nani Dhevati in Meerut
नानी-धेवती की हत्या - फोटो : अमर उजाला

गिरफ्तार हत्यारोपियों से जुड़े हैं ईशु के तार
पुलिस के मुताबिक स्नेहा के दूसरे पति ईशु माधवपुरम में रहते हैं। आठ साल पहले ईशु से स्नेहा की शास्त्रीनगर स्थित जिम में मुलाकात हुई थी। ईशु भी जेल भी जा चुके हैं। तमन्ना पहले से ही कौशल के पास रहती थी। वह मानसिक रूप से कमजोर थी। 12 साल की उम्र में वह कक्षा दो में शास्त्रीनगर स्थित डीआरएस स्कूल में पढ़ती थी। ईशु का भी पुलिस रिकॉर्ड खंगाल रही है। जो आरोपी पकड़े गए हैं उनकी कॉल डिटेल के लिंक ईशु से मिले हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed