{"_id":"62f09d713ddaf02dd01c4ffc","slug":"double-murder-meerut-blood-was-everywhere-nani-dhevati-murdered-by-slitting-throat-with-a-sharp-weapon","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Double Murder Meerut: हर तरफ बिखरा था खून, नानी-धेवती की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या, खौफनाक थी वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Double Murder Meerut: हर तरफ बिखरा था खून, नानी-धेवती की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या, खौफनाक थी वारदात
Mon, 08 Aug 2022 10:55 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Mon, 08 Aug 2022 10:55 AM IST
विज्ञापन
नानी धेवती की हत्या, मेरठ में दोहरा हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ में सोमवार सुबह दोहरे हत्याकांड से सनसनी फैल गई। यहां नौचंदी थानाक्षेत्र में एक महिला और उसकी धेवती की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी गई। महिला रिटायर्ड कांस्टेबल की पत्नी थीं। डबल मर्डर की सूचना पर इलाके में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। घटना की जानकारी लगते ही आईजी प्रवीण कुमार भी मौके पर पहुंचे। छानबीन की जा रही है। फॉरेंसिक टीम भी मौके पर मौजूद है। पुलिस के अनुसार मकान में पीछे के गेट से घुसकर हमलावरों ने वारदात को अंजाम दिया।
नानी धेवती की हत्या, मेरठ में दोहरा हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
नौचंदी थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर डी-ब्लॉक में रिटायर्ड हेड कांस्टेबल रतन सिंह रहते थे। करीब दाे माह पहले उनका निधन हो गया था। घर में उनकी पत्नी कौशल सिरोही और नातिन तमन्ना रह रहे थे।
नानी धेवती की हत्या, मेरठ में दोहरा हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
रिटायर्ड हेड कांस्टेबल रतन सिंह बुलंदशहर के रहने वाले बताए जा रहे हैं। उनकी कैसर के कारण दो माह पहले मौत हो चुकी है। वहीं मृतकों की पहचान कौशल सिरोही (65) और नातिन तमन्ना (12) के रूप में हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। दोहरे हत्याकांड की सूचना पर आईजी भी मौके पर पहुंचे हैं। परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
नानी धेवती की हत्या, मेरठ में दोहरा हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
सोमवार सुबह जब काम करने वाली घर पर पहुंची तो मामले की जानकारी हुई। सूचना पर आईजी प्रवीण कुमार, एसएसपी रोहित सिंह सजवाण भी मौके पर पहुंचे और घटना की जांच पड़ताली की।
विज्ञापन
नानी धेवती की हत्या, मेरठ में दोहरा हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
शनिवार रात 11 बजे तमन्ना की मां नेहा उससे मिल कर गई थी। रविवार सुबह जब घर में काम करने वाली पहुंची तो गेट खुला हुआ था। जैसे ही वह अंदर पहुंची तो नानी और धेवती के शव देखकर उसकी चीख निकल गई। चाकू से गोदकर दोनों की हत्या की गई थी। हर तरफ खून बिखरा हुआ था।