भले ही शासन और स्थानीय स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों में समन्वय न बन पा रहा हो। लेकिन मेरठ में कोरोना से होने वाली मौतों की संख्या शासन के हिसाब से 100 के पार पहुंच गई है। हालांकि स्थानीय स्वास्थ्य विभाग इसे शुक्रवार तक 86 ही बता रहा था। यही फर्क कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में भी है। शुक्रवार तक शासन और स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों में 18 लोगों की मौत और 77 मरीजों का फर्क चल रहा था।
कोरोना से मौतों में मेरठ प्रदेश में दूसरे नंबर पर, संख्या 100 के पार, शासन के आंकड़ों में बड़ा अंतर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Mon, 27 Jul 2020 10:57 AM IST
सार
आंकड़ेबाजी का खेल:
- 104 है शासन के रिकॉर्ड में मौतों की संख्या
- 86 मौत ही दिखा रहा स्थानीय स्वास्थ्य विभाग
- कोरोना संक्रमितों की संख्या में भी फर्क
- शासनों के आंकड़ों में 1987 तो मेरठ के आंकड़ों में 1910 मरीज
विज्ञापन