{"_id":"5fd9adaa1105907fec4ee25c","slug":"crpf-deputy-commandant-from-muzaffarnagar-martyr-in-sukma","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मासूम बेटे ने शहीद पिता को दी मुखाग्नि, तो छलके हर किसी के आंसू, पत्नी बोली- शहादत का बदला लेने का मौका दे CRPF","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मासूम बेटे ने शहीद पिता को दी मुखाग्नि, तो छलके हर किसी के आंसू, पत्नी बोली- शहादत का बदला लेने का मौका दे CRPF
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 16 Dec 2020 12:47 PM IST
सार
लाड़ले का पार्थिव शरीर देख बिलखती मां को आरएएफ महिला विंग ने संभाला
विज्ञापन
1 of 7
शहीद के अंतिम संस्कार में उमड़ा शहर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में शहीद हुए गांव पचेंडा निवासी सीआरपीएफ कोबरा विंग के डिप्टी कमांडेंट विकास सिंघल को अंतिम विदाई देने के लिए पूरा शहर उमड़ पड़ा। वहलना चौक से पचेंडा तक शहीद के काफिले पर पुष्पवर्षा की गई।
पचेंडा के जनता इंटर कॉलेज में शहीद को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया, जिसके बाद पार्थिव शरीर उनके घर ले जाया गया। घर पर मंगलवार को विकास का पार्थिव शरीर पहुंचते ही परिजन फूट फूट कर रो पड़े। गांव के श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके दो वर्षीय बेटे केशव ने मुखाग्नि दी।
2 of 7
शहीद जवान को सैल्यूट करते जवान
- फोटो : अमर उजाला
पार्थिव शरीर के साथ आईजी सीआरपीएफ सुभाषचंद्र व कोबरा विंग आईजी केके शर्मा के साथ ही कोबरा विंग के कमांडेंट सुधीर कुमार, 108 आरएएफ मेरठ से कमांडेंट राजेंद्र प्रसाद, आरएएफ महिला विंग से कमांडेंट मनोरमा, सहायक कमांडेंट धर्मेंद्र सिंह व नीरज और उप कमांडेंट अभिषेक कुमार समेत अन्य अफसर मौजूद रहे। शहीद का पार्थिव शरीर पचेंडा पहुंचने पर जनता इंटर कॉलेज में रखा गया, जहां पूरे परिवार ने उन्हें अंतिम विदाई देते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।
3 of 7
विलाप करते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
आईजी कोबरा विंग केके शर्मा ने शहीद की पत्नी पारुल सिंघल को राष्ट्रीय ध्वज प्रदान किया। शहीद की पत्नी पारुल ने दो साल के मासूम बेटे केशव के साथ पति को श्रद्धांजलि दी तो सभी की आंखें छलक उठीं। वहीं, शहीद बेटे का पार्थिव शरीर देख मां मधु सिंघल बेहाल हो गईं, जिन्हें आरएएफ महिला विंग की कमांडेंट मनोरमा व अन्य महिला अफसरों ने संभाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
शहीद जवान की पत्नी पारुल
- फोटो : अमर उजाला
मौका मिला तो भर्ती होकर देश की सेवा करूंगी: पारुल
सीआरपीएफ कोबरा विंग के डिप्टी कमांडेंट विकास सिंघल की पत्नी पारुल ने पति की मौत के लिए उनके उपचार में हुई देरी को जिम्मेदार बताया है। पारुल का कहना है कि करीब 10.30 बजे विकास सिंघल घायल हुए थे, जिनकी नस कट जाने से खून बहना नहीं रुक रहा था। इसके बावजूद उन्हें रायपुर हॉस्पिटल ले जाने के लिए बुलाया गया।
विज्ञापन
5 of 7
शहीद का अंतिम संस्कार करते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
चॉपर करीब दो घंटे बाद पहुंचा, तब तक विकास का काफी खून बह चुका था। इसके चलते जब वे रायपुर हॉस्पिटल पहुंचे, तब उनका हीमोग्लोबिन मात्र तीन ग्राम रह गया था। यदि अफसर उन्हें अस्पताल ले जाने में तेजी करते तो विकास को बचाया जा सकता था। इस संबंध में उन्होंने सीआरपीएफ के आईजी व डीआईजी के समक्ष शिकायत भी दर्ज कराई है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।