उत्तर प्रदेश में गर्मी लोगों का पसीना छुड़ा रही है। वहीं, बागपत जनपद में ट्यूबवेल खराब हो जाने से नगर की कई कॉलोनियों के करीब 30 हजार से ज्यादा लोग पेयजल के लिए तरस रहे हैं। कई स्थानों पर मटमैले पानी की आपूर्ति हो रही है।
संकट: यूपी के इस जिले में पेयजल को तरसे 30 हजार से ज्यादा लोग, दूषित जल, तो कहीं टंकी में सिल्ट जमा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यहां दूषित पानी की समस्या
शहर में जिन स्थानों पर पानी की सप्लाई हो रही है, वहां भी लोगों को दूषित पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है। मुगलपुरा मोहल्ला, बड़ौत रोड, पांडव रोड समेत अन्य स्थानों पर दूषित पानी की आपूर्ति हो रही है। इन स्थानों पर रहने वाले लोग समस्या के जल्द समाधान की मांग कर रहे हैं।
घरों की टंकियों से निकल रही सिल्ट
यहां दस दिन से दूषित पानी की आपूर्ति होने से पालिका की टंकियों में सिल्ट जम गई है। इसके परिणामस्वरूप सफाई शुरू कराई गई। वहीं, लोगों ने घरों में रखी टंकियों की भी सफाई शुरू की। कोर्ट रोड निवासी मुजम्मिल, मुस्तफा बेगम ने अपने घरों में रखी टंकियों की सफाई कराई तो उनमें काफी मात्रा में सिल्ट निकली है। उनका कहना है कि कई दिन से दूषित पानी आने के कारण ऐसे हालात बने हैं।
आज बाधित रहेगी पुराने कस्बे की पेयजल आपूर्ति
कोर्ट रोड की गली नंबर दो स्थित ट्यूबवेल खराब हो जाने के कारण अभी मंगलवार तक पेयजल की समस्या झेलनी पड़ सकती है। इसके अतिरिक्त सुभाष गेट के पास लगी टंकी की मंगलवार से सफाई शुरू कराई जाएगी। इससे पुराने कस्बे के साथ ही पांडव रोड, केतीपुरा, देशराज मोहल्ला समेत आसपास की सप्लाई बाधित रहेगी।
टंकी की सफाई चल रही थी, जिससे पानी सप्लाई की समस्या थी। अब सफाई कार्य पूरा हुआ तो गली नंबर दो का ट्यूबवेल खराब हो गया है। उसे ठीक कराया जा रहा है। मंगलवार को सुभाष गेट के पास लगी टंकी की सफाई कराई जाएगी। इसलिए सप्लाई बाधित हो सकती है।
-ललित आर्य, ईओ नगर पालिका बागपत