फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खुली जेल की पोल, तीन माह से चल रहा था वाईफाई, आरोपी पूछताछ में उगलेगा पूरी सच्चाई

Tue, 10 Sep 2019 09:29 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Tue, 10 Sep 2019 09:29 PM IST
विज्ञापन
WiFi was running in Baghpat jail from three months and one accused arrested
बागपत जेल - फोटो : अमर उजाला

बागपत जिला कारागार में वाईफाई डिवाइस दिल्ली के प्रमोद ने पहुंचाई थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। जेल में हत्या के केस में बंद मामा को तीन माह पहले सामान में छिपाकर वाईफाई दी गई थी। मेरठ कमिश्नर व आईजी ने छापा मारकर जेल से वाईफाई व मोबाइल पकड़े थे। कमिश्नर ने डीएम को प्रकरण की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए थे। पुलिस छानबीन में जुटी है।

WiFi was running in Baghpat jail from three months and one accused arrested
जेल में डिवाइस पहुंचाने वाला आरोपी - फोटो : अमर उजाला

मंडलायुक्त अनीता सी मेश्राम, आईजी आलोक सिंह, डीएम शकुंतला गौतम, एसपी प्रताप गोपेंद्र यादव ने तीन सितंबर को फोर्स के साथ जिला कारागार में दो घंटे तक सघन चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग में जेल से दो मोबाइल, वाईफाई डिवाइस बरामद हुई थी। बिजली के बोर्ड में मोबाइल मिले थे। विक्की सुन्हैड़ा की बैरक के पास वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम के गड्ढे में वाईफाई डिवाइस मिली थी। मंडलायुक्त ने डीएम को टीम गठित कर जांच कराने के निर्देश दिए थे। पुलिस भी जांच में जुटी हुई थी।

WiFi was running in Baghpat jail from three months and one accused arrested
बागपत जेल - फोटो : अमर उजाला

पुलिस जांच में दिल्ली के गंगा विहार निवासी प्रमोद का नाम प्रकाश में आया। प्रमोद ने तीन माह पहले जेल में जियो कंपनी की वाईफाई डिवाइस पहुंचाई थी। पुलिस ने मंगलवार को आरोपी प्रमोद को गिरफ्तार कर लिया। उससे पूछताछ जारी है। प्रमोद ने बताया कि उसका मामा प्रवीण शर्मा उर्फ प्रणव स्वरूप व आदेश निवासी पूरनपुर नवादा हत्या के केस में जेल में बंद हैं। वह मामा के मुकदमे की पैरवी कर रहा है। तीन माह पहले वह जेल में मामा से मिलने गया था। उसने सामान में छिपाकर वाईफाई डिवाइस जेल के अंदर भिजवा दी थी। मामा ने वाईफाई किसके लिए मंगवाया था और इससे कितने फोन कनेक्ट होते थे, इसके बारे में उसे कुछ नहीं पता। कोतवाली प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि जेल में वाईफाई पहुंचाने वाले को क्राइम ब्रांच टीम ने पकड़ लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: जेल की सच्चाई... तन्हाई बैरक बंद और खुली अफसरों की पोल, बिजली के बोर्ड में छिपे मिले मोबाइल

विज्ञापन
विज्ञापन
WiFi was running in Baghpat jail from three months and one accused arrested
बागपत जिला जेल - फोटो : अमर उजाला

शिवकुमार त्यागी हत्याकांड का आरोपी है प्रवीण
चांदीनगर थाना क्षेत्र के पूरनपुर नवादा गांव में वर्ष 2017 में नलकूप ऑपरेटर शिवकुमार त्यागी की हत्या की गई थी। इस मामले में प्रवीण शर्मा उर्फ प्रणव स्वरूप, आदेश निवासी पूरनपुर नवादा के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। दोनों आरोपी जिला कारागार में बंद हैं। यह मुकदमा न्यायालय में विचाराधीन है। केस में सभी गवाहों की गवाही भी हो चुकी है।

विज्ञापन
WiFi was running in Baghpat jail from three months and one accused arrested
बागपत जिला जेल - फोटो : अमर उजाला

मुलाकात के बहाने बंदियों को दिया जा रहा सामान
जेल में सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं हैं। जेल में मिलाई के बहाने अपराधियों को मोबाइल, वाईफाई, मादक पदार्थ तक पहुंचाएं जा रहे हैं। बंदियों से मिलने आने वालों की तलाशी नहीं होती। सामान में छिपाकर प्रतिबंधित सामान अंदर पहुंचा दिया जाता है।

यह भी पढ़ें: जेल में गड्ढे में दबे मिले वाई-फाई राउटर, दस मोबाइल फोन थे कनेक्ट, बीमारी के बहाने कैदियों की मौज

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed