फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बद्दो की तीन प्रेमिकाओं ने खोले बड़े राज: एक ने फरारी में दिया था साथ, अब तीनों ने सुनाई दर्दभरी दास्तां

Fri, 27 Aug 2021 12:30 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 27 Aug 2021 12:30 PM IST
विज्ञापन
UP News: Three girlfriend of Meerut and Gurugram have opened many secret of Criminal Badan Singh Baddo
कुख्यात बदन सिंह बद्दो - फोटो : फाइल

ढाई लाख के इनामी मोस्ट वांटेड बदन सिंह बद्दो की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। वहीं बद्दो की तीन प्रेमिकाओं ने भी कई बड़े राज खोले हैं। उधर, पुलिस की जांच में सामने आया कि बद्दो ने उत्तराखंड के बाजपुर निवासी दोस्त से भी ठगी की थी। पुलिस ने बताया कि इसी दोस्त ने बद्दो को पांच बीघा जमीन दी थी। इसमें बद्दो ने अपना फार्म हाउस बनाया था। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।



मेरठ में जेलचुंगी वाली प्रेमिका ने बताया कि बद्दो ने बड़ा धोखा दिया है। मैं उससे कई बार जेल में भी मिलने गई, लेकिन फरारी के बारे में उसने कभी कुछ नहीं बताया। वहीं साकेत इलाके में रहने वाली प्रेमिका ने अपना दर्द बयां करते हुए कहा कि बद्दो ने मुझसे एक बड़ा वादा किया था। बद्दो ने कहा था कि वह जहां भी जाएगा उससे फोन पर बात जरूर करेगा। लेकिन फरारी के बाद बद्दो का उसे कोई पता नहीं है। बताया जाता है कि इसी प्रेमिका ने पुलिस कस्टडी से भागने के बाद बद्दो की वेशभूषा बदली थी। इसके अलावा गुरुग्राम वाली प्रेमिका ने भी अपनी दर्दभरी दास्तां सुनाई है। प्रेमिका ने बताया गया कि बद्दो के बेटे सिकंदर को हमेशा अपने बेटे की तरह ही रखा। लेकिन फरारी के बाद बद्दो और बेटे सिकंदर ने कभी मुझसे संपर्क नहीं किया। इस प्रेमिका ने मेरठ से फरारी के बाद बद्दो को दिल्ली मेट्रो स्टेशन से रिसीव किया था।

UP News: Three girlfriend of Meerut and Gurugram have opened many secret of Criminal Badan Singh Baddo
बदन सिंह बद्दो - फोटो : social media

बता दें कि 28 मार्च 2019 को बद्दो पुलिस कस्टडी से फरार हो गया था। इसके बाद बद्दो किस-किस से मिला इसका पता लगाने में पुलिस को सवा दो साल लग गए। बद्दो की फरारी में गुरुग्राम की रहने वाली प्रेमिका की भी भूमिका थी। पता चला कि प्रेमिका लखनऊ में बैठे एक सपा नेता के संपर्क में है। उसकी सिफारिश के चलते ही पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। पुलिस सूत्रों का कहना है कि उत्तराखंड के बाजपुर में रहने वाले सिख समुदाय के जमीदार से बद्दो की गहरी दोस्ती थी। उसने ही बद्दो को बाजपुर में पांच बीघा जमीन दी थी। बद्दो ने उसी जमीन का हवाला देते हुए अपना पासपोर्ट भी बनवाया था। बद्दो ने दोस्त से भी करोड़ों की ठगी की है। वहीं जांच में पता चला कि बद्दो की भतीजी की शादी उसके दोस्त की रिश्तेदारी में हुई थी। बाद में भतीजी का तलाक हो गया था। इस मामले में भी बद्दो ने कई लाख रुपये लिए थे।

UP News: Three girlfriend of Meerut and Gurugram have opened many secret of Criminal Badan Singh Baddo
कुख्यात बदन सिंह बद्दो - फोटो : social media

बद्दो की तीन प्रेमिका, फिर जांच शुरू
पुलिस की जांच में सामने आया कि बद्दो की तीन प्रेमिका हैं। इसमें एक गुरुग्राम व दो मेरठ की रहने वाली है। मेरठ वाली प्रेमिका में एक ब्यूटी पार्लर चलाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
UP News: Three girlfriend of Meerut and Gurugram have opened many secret of Criminal Badan Singh Baddo
बदन सिंह बद्दो और सुशील मूंछ - फोटो : फाइल

वहीं डीजीपी मुकुल गोयल के मेरठ दौरे के दौरान बद्दो को गिरफ्तार करने की बात कही गई थी। इसके बाद से पुलिस ने उसकी कुंडली खंगालनी शुरू कर दी। अब पुलिस ने तीनों प्रेमिका का रिकॉर्ड खंगाला है।

विज्ञापन
UP News: Three girlfriend of Meerut and Gurugram have opened many secret of Criminal Badan Singh Baddo
कुख्यात बदन सिंह बद्दो - फोटो : अमर उजाला

घर पर काम करने वाली महिला से पूछताछ
बद्दो के घर पर काम करने वाली मायावती नाम की महिला बद्दो के बेटे सिकंदर की देख रेख करती थी। बद्दो की फरारी के बाद सिकंदर ने मायावती को फोन किया था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed