फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खौफनाक: देवी मां को खुश करने के लिए रेती गर्दन, फिर मूर्ति पर चढ़ाया खून, फंदे पर लटकी मिली लाश, तस्वीरें

Thu, 19 Aug 2021 10:45 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 19 Aug 2021 10:45 AM IST
विज्ञापन
UP News: A girl committed suicide in the superstition of Mother Goddess in Kharkhoda of Meerut and see photos
युवती की मौत के मामले में जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala

मेरठ के खरखौदा थाना क्षेत्र के गांव कूड़ी की युवती मीनू ने अंधविश्वास के चलते खासपुर के जंगल में स्थित मंदिर में फांसी लगाकर जान दे दी। देवी मां को खुश करने के लिए उसने गर्दन रेतकर अपना खून माता की मूर्ति पर चढ़ाया और बाद में फंदे पर झूल गई। काफी खोजबीन के बाद परिजनों को युवती का शव मंदिर में लटका मिला। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। वहीं, घटना के दो दिन बाद पुलिस ने बुधवार को जांच शुरू की है। युवती स्नातकोत्तर की छात्रा थी। वह हापुड़ के महिला महाविद्यालय में शिक्षा ग्रहण कर रही थी।



ग्रामीणों के अनुसार, गांव के इंद्रजीत का परिवार आर्थिक संकट से जूझ रहा था। उसकी बेटी मीनू (23 वर्ष) माता की भक्ति में लीन रहती थी। उसके दिमाग में यह बात बैठ गई कि यदि वह माता के समक्ष बलि देगी तो परिवार के दुख दूर हो जाएंगे। इसी अंधविश्वास के चलते दो दिन पहले दोपहर में वह खासपुर गांव के जंगल में स्थित काली माता के मंदिर में पहुंची। यहां उसने मंदिर के कपाट बंद कर पूजा की। 

UP News: A girl committed suicide in the superstition of Mother Goddess in Kharkhoda of Meerut and see photos
देवी मां का मंदिर। - फोटो : amar ujala

इसके बाद काली माता को खुश करने के लिए अपनी गर्दन रेती। गर्दन से निकले खून को मां की मूर्ति पर चढ़ाया और वहां रखे दीपकों में भी खून भर दिया। 

UP News: A girl committed suicide in the superstition of Mother Goddess in Kharkhoda of Meerut and see photos
मौके पर जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala

इसके बाद युवती ने वहां लटके घंटे में रस्सी से फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। शाम तक युवती घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने तलाश शुरू की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
UP News: A girl committed suicide in the superstition of Mother Goddess in Kharkhoda of Meerut and see photos
फांसी पर लटका मिला था युवती का शव। - फोटो : amar ujala

कुछ ग्रामीणों ने बताया कि युवती मंदिर में पूजा करने गई है। परिजन पहुंचे तो उन्हें मंदिर के कपाट बंद मिले। ग्रामीणों ने दरवाजा तोड़ा तो युवती का शव लटका मिला। 

विज्ञापन
UP News: A girl committed suicide in the superstition of Mother Goddess in Kharkhoda of Meerut and see photos
युवती का फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala

थाना प्रभारी निरीक्षक संजय शर्मा बुधवार शाम पुलिस टीम के साथ जांच के लिए पहुंचे। मीनू के पिता ने बताया कि बेटी कभी भी मंदिर पहुंच जाती थी। रविवार रात उसने सपने में कुछ देखा था और सोमवार को आत्मघाती कदम उठा लिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed