उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में खतौली पुलिस ने नवविवाहिता रुचि की हत्या का सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मृतका के पिता राजेंद्र ने आरोपी सोहनवीर उर्फ सोनी गुर्जर पुत्र बलजीत निवासी गांव गुड़म थाना फलावदा जिला मेरठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। आगे जानिए आखिर प्रेमी ने क्यों किया था रूबी का कत्ल-
2 of 6
एसपी ने किया खुलासा
- फोटो : अमर उजाला
एसपी सिटी सतपाल अंतिल ने बताया कि सोनी और रुचि के बीच काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। सात दिन पहले 28 जून को रुचि की शादी हो गई थी। इसी से क्षुब्ध होकर उसने रुचि की हत्या का निर्णय लिया।
3 of 6
जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि रुचि इन दिनों अपने मायके आई हुई थी। उसने फोन करके रुचि को मकान के पीछे बुलाया। जहां गंडासे से उसकी गर्दन काट कर हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त गंडासा, मृतका का मोबाइल भी बरामद किया है। एसपी सिटी ने बताया कि हत्यारोपी को जेल भेज दिया गया है।
4 of 6
मौके पर जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
ये था मामला
खतौली थाना क्षेत्र के गांव कढ़ली में शादी के बाद मायके आई नवविवाहिता रुचि (27 वर्ष) की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। वह रविवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी, सोमवार सुबह उसका शव घर के पीछे स्थित खेत से बरामद हुआ था। पीड़ित पिता ने गांव गुड़म निवासी युवक के खिलाफ हत्या की नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
5 of 6
विलाप करती महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
रुचि गांव कढ़ली निवासी राजेंद्र कुमार की पुत्री थी और उसकी शादी 28 जून को मवाना क्षेत्र के गांव खेड़की निवासी युवक से हुई थी। तीन जुलाई को वह मायके आई थी। परिजनों के अनुसार, रविवार रात करीब नौ बजे उसके मोबाइल पर गांव गुड़म निवासी सोनी गुर्जर नामक युवक की कॉल आई, फिर वह थोड़ी देर में आने की बात कहकर घर से निकल गई। इसके बाद रात भर वह घर नहीं लौटी। परिजनों ने तलाश भी की, लेकिन उसका सुराग नहीं लग पाया। सोमवार सुबह कुछ ग्रामीण राजेंद्र के घर के पीछे स्थित सुदीश के खेत में पहुंचे तो वहां उसका लहूलुहान शव पड़ा मिला। धारदार हथियार से रुचि की गर्दन काटी गई थी।