फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रूबी हत्याकांड: कार के स्टेयरिंग पर मिले खून के निशान, गंगनहर में लाश के टुकड़ों को तलाश रही पुलिस, तस्वीरें

Fri, 17 Sep 2021 01:38 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 17 Sep 2021 01:38 PM IST
विज्ञापन
UP Crime News: Police has got many more evidence in the Ruby murder case in Meerut
रूबी का फाइल फोटो व पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में सरधना के मोहल्ला छावनी निवासी कवि एवं ज्वेलर्स दीपक निराला की पत्नी रूबी के शव की तलाश गंगनहर में गुरुवार को भी जारी रही। पुलिस व गोताखोरों की टीम ने शव खोजा, लेकिन सफल नहीं हो सके।



थाने में समर्पण करने के बाद पुलिस पूछताछ में आरोपी पति दीपक ने अपनी पत्नी रूबी की हत्या कर शव के टुकड़े कर बोरे में भरकर गंगनहर में डालने की बात बताई थी। दीपक के बयान के बाद यह तो स्पष्ट हो गया कि उसके द्वारा अपनी पत्नी रूबी की हत्या कर दी गई। उसके मकान और कार के स्टेयरिंग पर मिले खून के निशान से पुलिस रूबी की हत्या होना मान रही है। लेकिन शव को गंगनहर में सरधना से भलसोना पुल के बीच कहां पर डाला। या फिर शव को गंगनहर में न डालकर कहीं और छिपाया गया हो, इसका लेकर पुलिस अभी संशय में है।

UP Crime News: Police has got many more evidence in the Ruby murder case in Meerut
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

पुलिस रूबी के शव की गंगनहर में तलाश के साथ ही कुछ अन्य जगहों पर भी फोकस कर सकती है। क्योंकि दीपक ने दृश्यम फिल्म की तर्ज पर हत्या से जुड़े साक्ष्य छिपाने और मिटाने का प्रयास किया।

UP Crime News: Police has got many more evidence in the Ruby murder case in Meerut
घर की तलाशी लेती फॉरेंसिक टीम - फोटो : अमर उजाला

माना जा रहा है कि यदि पुलिस को शव मिल गया तो उसकी गर्दन कानूनी शिकंजे में फंस सकती है। फिलहाल पुलिस गंगनहर के साथ ही अन्य किसी स्थान पर तो शव को नहीं छिपाया गया, इसकी जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
UP Crime News: Police has got many more evidence in the Ruby murder case in Meerut
दीपक के साथ रूबी। - फोटो : amar ujala

बता दें कि जब तक रूबी का शव बरामद नहीं हो जाता, तब तक यह स्पष्ट नहीं हो सकेगा कि शव को दीपक ने नहर में डाला या अन्य किसी जगह छिपाया है।

विज्ञापन
UP Crime News: Police has got many more evidence in the Ruby murder case in Meerut
रूबी का फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala

पुलिस के अनुसार रूबी लखनऊ की रहने वाली थी। दीपक और रूबी ने प्रेम-प्रसंग के चलते चार साल पहले विवाह किया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed