फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रेम से निकाह तक पहुंचा रिश्ता... फिर खौफनाक वारदात, दर्दनाक हैं ये दो बड़ी घटनाएं, तस्वीरें

Mon, 07 Sep 2020 06:07 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Mon, 07 Sep 2020 06:07 PM IST
विज्ञापन
UP Crime News: Husband have murdered have his wife and death of another woman in Muzaffarnagar
दोनों महिलाओं के फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर के एक गांव निवासी युवक के लोनी में ब्यूटी पॉर्लर चलाने वाली जोया से प्रेम संबंध हो गए। इसके बाद दोनों का निकाह हो गया। लेकिन निकाह के छह माह बाद ही दोनों के बीच विवाद हो गया और युवक ने जोया को मार डाला। वहीं एक सैनिक की पत्नी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। दोनों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। आगे जानिए पूरा अपडेट- 

UP Crime News: Husband have murdered have his wife and death of another woman in Muzaffarnagar
आरोपी के घर पर लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

पहला मामला-
मंसूरपुर में शादी के करीब छह माह बाद ही चार लाख रुपयों को लेकर हुए विवाद के बाद युवक ने पत्नी की डाटा केबल से गला घोंटकर हत्या कर दी। महिला के परिजनों ने शौहर समेत तीन के खिलाफ दहेज हत्या के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

मंसूरपुर थाना क्षेत्र के गांव पुरबालियान निवासी साबिर पुत्र मोहम्मद अली काफी समय से दिल्ली बॉर्डर के कस्बे लोनी में हेयर सैलून चलाता था। इसी दौरान सैलून के पास ही ब्यूटी पॉर्लर चलाने वाली जोया (24 वर्ष) पुत्री मुकीम से उसके प्रेम संबंध हो गए। दोनों परिवारों की रजामंदी से 23 फरवरी 2020 को उनका निकाह कर दिया गया। निकाह के बाद जोया पुरबालियान ससुराल में रहने लगी। जोया के पिता मुकीम के अनुसार ब्यूटी पॉर्लर चलाने के कारण जोया के पास करीब चार लाख रुपये थे। लॉकडाउन के कारण साबिर अब पुरबालियान में ही नया सैलून शुरू करने के लिए जोया से इन रुपयों की मांग कर रहा था। वहीं, जोया अपने ब्यूटी पॉर्लर के चलते लोनी में ही रहने व वहीं सैलून चलाने की बात कर रही थी। इसे लेकर पति-पत्नी में अनबन रहने लगी।

UP Crime News: Husband have murdered have his wife and death of another woman in Muzaffarnagar
महिला का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

शनिवार रात दोनों के बीच इन्हीं रुपयों को लेकर विवाद हुआ, जिससे गुस्साए साबिर ने डाटा केबल से जोया की गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद उसने खुद पुलिस को फोन कर वारदात की जानकारी दी। इस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जोया के परिजनों को घटना से अवगत कराते हुए साबिर को हिरासत में लेकर डाटा केबल को भी कब्जे में ले लिया। 

एसओ मनोज चाहल ने बताया कि जोया के पिता मुकीम ने पति साबिर, जेठ फैय्याज व ससुर मो. अली के खिलाफ दहेज हत्या के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला की संदिग्ध हालात में मौत

UP Crime News: Husband have murdered have his wife and death of another woman in Muzaffarnagar
महिला का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

दूसरा मामला
सैनिक की पत्नी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतका के भाई ने जहरीला पदार्थ देकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए पति सहित तीन ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। ग्रामीणों ने गलत नामजदगी को लेकर थाने में हंगामा किया। पुलिस ने निष्पक्ष जांच का आश्वासन देकर ग्रामीणों को बमुश्किल शांत किया। मृतका के शव को परिजन अपने गांव हसनपुर जिवानी (बागपत) लेकर गए। मायके वालों ने शव का अंतिम संस्कार वहीं किया है।

ककरौली थाना क्षेत्र के गांव टंढेड़ा निवासी सैनिक विक्रांत पुत्र रविंद्र की शादी 21 फरवरी 2018 को बागपत जिले के गांव हसनपुर जिवानी निवासी कल्पना पुत्री नरेशपाल के साथ हुई थी। शनिवार को कल्पना की जहरीला पदार्थ खाने से हालत बिगड़ गई। ससुराल पक्ष के लोग उपचार कराने के लिए कैलाशी अस्पताल मेरठ में ले गए, जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतका के भाई अभिषेक ने ककरौली थाने में तहरीर देते हुए आरोप लगाया कि उसकी बहन के पति विक्रांत, देवर अवनीश और भाभी सहित अन्य ससुरालवालों ने जहर देकर हत्या की है। उपचार के दौरान उसकी बहन की मौत के बाद ससुराल वाले शव को मेरठ छोड़कर भाग गए। 

विज्ञापन
UP Crime News: Husband have murdered have his wife and death of another woman in Muzaffarnagar
मुजफ्फरनगर पुलिस - फोटो : अमर उजाला

पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पीएम के बाद परिजन कल्पना के शव को अपने गांव हसनपुर जिवानी ले गए। जहां पर मायके वालों ने गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार कर दिया। इधर, गांव टंढेड़ा के प्रधान सुरेश पहलवान, पवन प्रधान, दीपक एडवोकेट, डॉक्टर जगवीर सिंह, आदि ने मृतका के परिजनों पर गलत नामजदगी का आरोप लगाते हुए थाने में हंगामा किया। 

ग्रामीणों ने बताया कि कल्पना को विक्रांत अपने साथ कोलकाता ले गया, जहां पर कल्पना नाराज होकर नदी में कूद गई थी। आसपास के मछुवारों ने बड़ी मुश्किल से उसकी जान बचाई थी। करीब दो सप्ताह पहले कल्पना ने घर के अंदर अपने आपको बंद कर आत्महत्या करने का प्रयास किया था। 

शव का अंतिम संस्कार शुकतीर्थ श्मशान घाट पर कराए जाने की बात तय हुई थी। धोखे में रखकर मायके वाले कल्पना का शव अपने साथ गांव जिवानी ले गए। पुलिस ने निष्पक्ष जांच करने का आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत किया। पुलिस जांच में लगी है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed