फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बेखौफ बदमाशों ने ऐसे दिया था वारदात को अंजाम, भाजपा नेता के बेटे ने भागकर बचाई जान, देखें तस्वीरें

Tue, 11 Aug 2020 06:52 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Tue, 11 Aug 2020 06:52 PM IST
विज्ञापन
UP Crime News: BJP leader Sanjay Khokhar murdered in Baghpat and police officers has investigation start in this case
भाजपा नेता की हत्या - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद में छपरौली थाना क्षेत्र के तिलवाड़ा मार्ग की चकरोड पर मॉर्निंग वॉक कर रहे भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष संजय खोखर की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। सनसनीखेज वारदात से लखनऊ तक हड़कंप मच गया। डीजीपी हितेश चंद्र अवस्थी ने छपरौली इंस्पेक्टर को निलंबित कर दिया। संजय खोखर के बेटे ने चार नामजद समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। जांच के लिए पांच टीमें गठित की गई हैं।

UP Crime News: BJP leader Sanjay Khokhar murdered in Baghpat and police officers has investigation start in this case
मौके पर पहुंची पुलिस और लोगों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

छपरौली के पट्टी धंधान निवासी भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष संजय खोखर (52 वर्ष) ककौर कलां के जूनियर हाईस्कूल में अंग्रेजी के शिक्षक थे। मंगलवार सुबह छह बजे वह अपने बेटे अक्षय खोखर के साथ तिलवाड़ा मार्ग पर मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। मुर्गी फार्म के पास चकरोड पर अक्षय अपने पिता से आगे निकल गया। तभी ईख के खेत में छिपे बैठे हमलावर निकले और संजय खोखर की पीठ पर गोली मारी। वह गिर पड़े तो हमलावरों ने कनपटी से सटाकर दूसरी गोली मारी। मौके पर ही संजय खोखर की मौत हो गई। फायरिंग होते ही अक्षय किसी तरह जान बचाकर कस्बे की ओर दौड़ पड़ा। उधर, हमलावर खेतों के रास्ते फरार हो गए। 

UP Crime News: BJP leader Sanjay Khokhar murdered in Baghpat and police officers has investigation start in this case
मौके पर भीड़ - फोटो : अमर उजाला

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। दिन निकलते ही सनसनीखेज वारदात से लखनऊ तक हड़कंप मच गया। सीएम ऑफिस के ट्विटर हैंडल से 24 घंटे में कार्रवाई और जवाबदेही तय करने के निर्देश दिए गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
UP Crime News: BJP leader Sanjay Khokhar murdered in Baghpat and police officers has investigation start in this case
मौके पर भीड़ - फोटो : अमर उजाला

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और दिनेश चंद शर्मा ने भाजपा जिलाध्यक्ष सूरजपाल गुर्जर से प्रकरण की जानकारी ली। इसके बाद डीजीपी ने लापरवाही पर छपरौली इंस्पेक्टर दिनेश कुमार चिकारा को निलंबित कर दिया। 

विज्ञापन
UP Crime News: BJP leader Sanjay Khokhar murdered in Baghpat and police officers has investigation start in this case
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

उधर, मृतक के बेटे मनीष खोखर ने साल 2018 के झगड़े का हवाला देते हुए छपरौली निवासी नितिन धनकड़, ककौर कलां निवासी मयंक डागर, हेवा गांव निवासी विनीत व अंकुर शर्मा और एक अज्ञात युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed