फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष की हत्या मामले में क्या बोले ये दिग्गज नेता, सात क्लिक में पढ़िए पूरी खबर

Tue, 11 Aug 2020 03:27 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Tue, 11 Aug 2020 03:27 PM IST
विज्ञापन
Many leaders including Union Minister Dr. Sanjeev Balyan has statement in the murder case of BJP leader Sanjay Khokhar at Baghpat
भाजपा नेता की हत्या का मामला - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद में मंगलवार सुबह बेखौफ बदमाशों ने भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष संजय खोखर की गोली मारकर हत्या कर दी है। वहीं हत्या की सूचना से पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया। आगे जानिए इस मामले में क्या बोले दिग्गज नेता-

पुलिस नाकाम, सीएम को भेजी थी चिट्ठी : सत्यपाल सिंह

Many leaders including Union Minister Dr. Sanjeev Balyan has statement in the murder case of BJP leader Sanjay Khokhar at Baghpat
भाजपा सांसद सत्यपाल सिंह - फोटो : अमर उजाला

पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह ने बताया कि स्थानीय पुलिस पूरी तरह नाकाम हो गई है। सीएम योगी आदित्यनाथ से मिलकर और चिट्ठी भेजकर वह समस्या बता चुके हैं। अवैध हथियारों की जांच की मांग की गई थी। यहां गुंडे और बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती। आमजन को पुलिस परेशान करती है। शराब और नशे के सामान का अवैध कारोबार हो रहा है। जनप्रतिनिधि होने के नाते वह अधिकारियों और सीएम को अपने क्षेत्र की समस्या से अवगत करा चुके हैं। भविष्य में भी आमजन के हित में समस्याओं को उठाया जाएगा।

खनन, रंजिश और सियासी लिंक की जांच हो: योगेश धामा

Many leaders including Union Minister Dr. Sanjeev Balyan has statement in the murder case of BJP leader Sanjay Khokhar at Baghpat
भाजपा विधायक योगेश धामा - फोटो : अमर उजाला

भाजपा विधायक योगेश धामा ने कहा कि पूर्व जिलाध्यक्ष संजय खोखर की हत्या की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। खनन, पुरानी रंजिश और इसके सियासी लिंक पर भी पुलिस-प्रशासन को जांच करनी चाहिए। संजय खोखर की हत्या में नामजद कराए गए लोग किन-किन के संपर्क में थे, यह भी पता लगाया जाना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बिगड़ा बागपत का माहौल, पुलिस का रवैया लीपापोती वाला : संजीव बालियान

Many leaders including Union Minister Dr. Sanjeev Balyan has statement in the murder case of BJP leader Sanjay Khokhar at Baghpat
मंत्री संजीव बालियान - फोटो : अमर उजाला

केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान ने कहा कि बागपत जिले का माहौल बेहद खराब हो गया है। युवा पीढ़ी को अपराध की आग में धकेला जा रहा है। आईजी प्रवीण कुमार से बात की गई है। जिले में अच्छे अधिकारियों की तैनाती होनी चाहिए। भाजपा नेता की हत्या के हर लिंक की जांच जरूरी है। सख्त कार्रवाई और जड़ों पर चोट किए बिना अपराध और अपराधी पर नियंत्रण नहीं हो सकेगा। पुलिस को अपना लीपापोती करने वाला रवैया छोड़ना होगा।

विज्ञापन

पुलिस नकारा, अपराधी बेकाबू : सूरजपाल गुर्जर

Many leaders including Union Minister Dr. Sanjeev Balyan has statement in the murder case of BJP leader Sanjay Khokhar at Baghpat
भाजपा जिलाध्यक्ष सूरज पाल गुर्जर - फोटो : अमर उजाला

भाजपा जिलाध्यक्ष सूरजपाल गुर्जर ने कहा कि पुलिस ढीली है। जिले में जो नए कप्तान भेजे गए हैं, वह भी सही काम नहीं कर रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष से लेकर अन्य नेताओं और पदाधिकारियों को हालात से अवगत कराया गया है। अपराध नियंत्रण में नहीं है। जिले में अपराधी खुलकर खेल रहे हैं। आमजन सुरक्षित नहीं रह गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से काबिल अधिकारियों की तैनाती की मांग की जाएगी। जिले की समस्या रखी जाएगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed