फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी: सीएनजी पंप पर बोला हमला, फिर 15 मिनट तक जमकर तोड़फोड़, देखिए गुंडागर्दी की ये तस्वीरें

Wed, 31 Mar 2021 02:26 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Wed, 31 Mar 2021 02:26 PM IST
विज्ञापन
UP Crime News: Attack on many employees of CNG pump in Meerut and The incident was captured on CCTV camera
सीएनजी पंप पर हमला। - फोटो : amar ujala

उत्तर प्रदेश के मेरठ में गढ़ रोड स्थित सीएनजी पंप पर कुछ युवकों ने साथियों के साथ हमला बोल दिया। इसमें पंप संचालक सहित पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। करीब 15 मिनट तक पेट्रोल पंप पर आरोपी मौजूद रहे। वहां लगे सीसीटीवी में वारदात कैद हो गई। पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

UP Crime News: Attack on many employees of CNG pump in Meerut and The incident was captured on CCTV camera
petrol pump meerut - फोटो : amar ujala

तक्षशिला निवासी राहुल सिंह का कमालपुर में सीएनजी पंप है। सोमवार को दुल्हैंडी की शाम करीब चार बजे एक कार सीएनजी पंप पर आई। कार में दो महिला और दो पुरुष थे। किसी बात पर कार सवारों का पंप कर्मचारी से विवाद हो गया। पंप के निकट खड़ी डायल 112 पर तैनात पुलिसकर्मियों ने किसी तरह मामला शांत कराकर कार सवारों को भेज दिया। करीब एक घंटे बाद पांच से छह गाड़ियों में 15 से 20 लोग पंप पर पहुंचे और कर्मचारियों को पीटना शुरू कर दिया। हमलावरों के हाथ में बेसबॉल के बैट और लाठी थी। इस दौरान पंप का जो भी कर्मचारी सामने आया उसे बुरी तरह पीटा। 

UP Crime News: Attack on many employees of CNG pump in Meerut and The incident was captured on CCTV camera
घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद। - फोटो : amar ujala

पंप के ऑफिस में बैठे राहुल सिंह के भाई प्रशांत सिंह, उनका दोस्त विकल्प भाटी भी बाहर आ गए। उन्होंने तोड़फोड़ कर रहे लोगों को शांत कराने की कोशिश की। हमलावरों ने उनके पर भी लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इसके बाद हमलावर धमकी देते हुए फरार हो गए। सूचना पर राहुल सिंह पंप पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया। घायलों में प्रशांत, विकल्प, मैनेजर विनीत राजपूत, समर सोम और कृष्णजीत हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
UP Crime News: Attack on many employees of CNG pump in Meerut and The incident was captured on CCTV camera
पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद। - फोटो : amar ujala

सीसीटीवी में कैद हुए हमलावर
मेडिकल थाने के इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार गौतम पंप पर पहुंचे। उन्होंने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली। फुटेज में हमलावर साफ दिख रहे हैं। दो महिलाएं भी इन हमलावरों के साथ दिख रही हैं जो पंप के कर्मचारियों से नोकझोंक कर रही हैं।

विज्ञापन
UP Crime News: Attack on many employees of CNG pump in Meerut and The incident was captured on CCTV camera
वारदात के बाद फरार हो गए आरोपी। - फोटो : amar ujala

योजना बनाकर की गई वारदात 
पंप संचालक राहुल सिंह ने बताया कि योजना बनाकर हमला किया गया है। घटना से पहले बाइक सवार दो संदिग्ध युवक पंप पर आकर पूरा जायजा लेते दिख रहे हैं। संभवत: वह पंप पर लगे सीसीटीवी की लोकेशन जांच कर गए थे। इसके बाद हमलावरों ने अपनी कारें पंप से बाहर ही खड़ी कर दी, ताकि वह कैमरे में कैद ना हो सके। फिर भी एक गाड़ी का नंबर ट्रेस हुआ है जो पुलिस को उपलब्ध करा दिया गया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed