मेरठ में आशीष बंसल की मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। आशीष को गोली मारी गई या फिर उन्होंने खुदकुशी की। इसका कोई सबूत नहीं है। होटल में गोली की आवाज भी किसी ने नहीं सुनी। फॉरेंसिक टीम हर पहलू पर बारीकी से जांच कर रही है।
होटल के कमरे में खून से लथपथ मिली प्रॉपर्टी डीलर की लाश, सदमे में परिवार के लोग
पुलिस प्राथमिक जांच में कर्ज में डूबने के चलते आशीष की मौत को खुदकुशी बता रही है। आशीष के कमरे से सल्फास का एक बंद पैकेट भी मिला है।
होटल के कर्मचारी का दावा है कि गुरुवार सुबह सात बजे चाय देने के बाद कमरे में नहीं गया। दोपहर को खाना खिलाने के लिए बुलाया तो वहां खून से लथपथ आशीष का शव पड़ा था। मौके पर एएसपी कैंट ने जांच की। फोरेंसिक टीम बुलाकर नमूने भी भरवाए। पुलिस ने आशीष की लाइसेंसी पिस्टल .32 बोर कब्जे में ले ली।
चार साल पहले छोड़ दिया था मेरठ
पुलिस का दावा है कि प्रॉपर्टी डीलर ने चार साल पहले मेरठ के शंभूनगर वाला मकान बेच दिया था। उसके बाद परिवार के साथ ग्रेटर नोएडा चले गए। शंभूनगर में परिवार के कुछ लोग अभी भी रहते हैं।
पत्नी से तलाक के बाद से आशीष थोड़ा परेशान भी थे। दोनों बच्चों की जिम्मेदारी भी उन्हीं पर थी। प्रॉपर्टी डीलर की मौत से उनके बच्चे और परिवार के लोग सदमे में हैं।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/