नकली कॉस्मेटिक बनाकर सप्लाई करने वालों का गैंग कई राज्यों में फैला हुआ है। गैंग का सरगना भी फरार है। पुलिस फरार लोगों की तलाश में जुट गई है। अगली स्लाइडों में तस्वीरों के साथ जानिए पूरा अपडेट-
2 of 6
सहारनपुर में एक गैंग पकड़ा गया
- फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर की कोतवाली मंडी पुलिस और औषधि विभाग की टीम ने कलसिया रोड पर छापा मारकर ब्रांडेड कंपनियों के नकली सौंदर्य प्रसाधन बनाने की फैक्टरी पकड़ी है। तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर 1.25 करोड़ रुपये का नकली माल बरामद किया है। अभी चार आरोपी फरार हो गए।
3 of 6
तीन आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
यह गैंग बड़ी कंपनियों के नाम से सौंदर्य प्रसाधन का नकली सामान बनाकर दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल, उत्तराखंड, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सप्लाई करता था। एक बड़ी खेप सप्लाई की जानी थी। पुलिस ने अभी गैंग लीडर का नाम नहीं खोला है, लेकिन वह फरार हुए चार लोगों में से ही एक है।
4 of 6
मामले की जानकारी देते एसपी सिटी
- फोटो : अमर उजाला
एसपी सिटी विनीत भटनागर ने बताया कि जिन राज्यों में दुकानदारों को यह माल सप्लाई किया है, उसकी बरामदगी के प्रयास तेज कर दिए हैं। इसमें जो भी शामिल है, उसे गिरफ्तार किया जाएगा।
5 of 6
नकली माल बरामद
- फोटो : अमर उजाला
- ये हुई बरामदगी
सिंगल नोजल वाली फिलिंग व सीलिंग मशीन, बड़ी संख्या में फेयर एंड लवली कंपनी की क्रीम की 7200 ट्यूब, इसी नाम के करीब 20 हजार फेसवॉश, 480 सोल्यूशन, 2380 फेसवॉश की खाली ट्यूब, करीब 18 हजार फेसवॉश की ट्यूब, पतंजलि के नाम से तैयार किए 4500 फेसवॉश की ट्यूब, पतंजलि के नाम से बनाए जा रहे 2100 एलोवेरा खाली ट्यूब सहित भारी मात्रा में बड़ी कंपनियों के नाम पर तैयार किया गया सौंदर्य प्रसाधन बरामद हुआ है।