फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कातिल पत्नी का खुला खौफनाक राज... प्रेमी संग दिया था वारदात को अंजाम, ऐसे रची थी साजिश

Wed, 28 Oct 2020 11:09 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 28 Oct 2020 11:09 AM IST
विज्ञापन
Police has revealed that a woman killed her husband with lover in village at Bijnor
जांच करती पुलिस और आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

बिजनौर के गांव मधुसुदनपुर में रविवार रात हुई सोमवीर की हत्या उसकी पत्नी ने ही प्रेमी के साथ मिलकर की थी। पुलिस ने मृतक की पत्नी सुनीता और उसके प्रेमी रॉकी उर्फ रविंद्र को गिरफ्तार कर हत्या का खुलासा कर दिया है। जानिए पूरा अपडेट-

Police has revealed that a woman killed her husband with lover in village at Bijnor
पूछताछ करते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

बताया गया कि उनकी योजना में पास के गांव मोरना का भी एक व्यक्ति शामिल था। पुलिस ने गिरफ्तार पत्नी और उसके प्रेमी का चालान कर दिया है। हत्या के षडयंत्र में शामिल तीसरा व्यक्ति फरार है।

Police has revealed that a woman killed her husband with lover in village at Bijnor
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला

रविवार की रात ग्राम मधुसुदनपुर निवासी सोमवीर (35 वर्ष) की सिर में भारी चीज से प्रहार कर हत्या कर दी गई थी। मृतक के छोटे भाई अश्वनी ने सोमवीर की पत्नी सुनीता और गांव के ही रॉकी पर हत्या का शक जताते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पुलिस की जांच में भी सुनीता और रॉकी के बीच अनैतिक संबंध की बात सामने आई थी। पुलिस ने सुनीता और रॉकी को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ की तो उन्होंने सोमवीर की हत्या करने की बात स्वीकार कर ली। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Police has revealed that a woman killed her husband with lover in village at Bijnor
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार पांचाल के अनुसार सुनीता ने पूछताछ में बताया कि उसका पति शराब पीने का आदी था। शराब के नशे में वह उससे मारपीट करता था। दो बार सोमवीर ने उसका हाथ भी तोड़ दिया था। घर में हमेशा पैसे की तंगी रहती थी। इस बीच उसके संबंध गांव के ही रॉकी से हो गए। रॉकी उसकी हर तरह से मदद करता था। दो महीने पहले वह रॉकी के साथ घर से चली गई थी और 21 दिन उसके साथ रहकर वापस आई थी।

विज्ञापन
Police has revealed that a woman killed her husband with lover in village at Bijnor
पूछताछ करते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

सोमवीर उनके अनैतिक संबंधों का विरोध करता था और उसे ताने देकर मारपीट करता था। इसी से तंग आकर उसने रॉकी के साथ मिलकर पति को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। उसने संबंध बनाने का लालच देकर अपनी योजना में गांव मोरना निवासी ओमप्रकाश को भी शामिल कर लिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed