फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हरिद्वार डबल मर्डर: बुजुर्ग दंपती का परिचित निकला मुख्य आरोपी, पैसों के लिए बेरहमी से की थी हत्या

Tue, 27 Oct 2020 10:17 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 27 Oct 2020 10:17 PM IST
विज्ञापन
Haridwar Double Murder case: Shocking Facts Come after Accused Arrested
- फोटो : अमर उजाला

हरिद्वार के शिवालिक नगर में हुई बुजुर्ग दंपती की हत्या का मुख्य आरोपी उनका परिचित ही निकाला है। मुख्य आरोपी सतेंद्र बुजुर्ग पीएस अग्रवाल को पहले ही जानता था। जिसका फायदा उठाकर आरोपी सतेंद्र और विपिन बुजुर्ग दंपती के घर में घुस गए थे।

Haridwar Double Murder case: Shocking Facts Come after Accused Arrested
- फोटो : अमर उजाला

एसएसपी ने बताया कि आरोपी सतेंद्र शिवालिक नगर में बुजुर्ग दंपती के घर के सामने वाले मकान में किराये पर रहता था। इसी दौरान उसने पीएस अग्रवाल और उनकी पत्नी गायत्री अग्रवाल से जान पहचान बढ़ा दी। सतेंद्र ने ही विपिन को बताया था कि सामने वाले मकान में एक बुजुर्ग दंपती रहते हैं। 

Haridwar Double Murder case: Shocking Facts Come after Accused Arrested
- फोटो : अमर उजाला

उनके घर में लाखों रुपये का कैश और सोने-चांदी के गहने हैं। तब दोनों ने मिलकर बुजुर्ग दंपती के घर लूट की योजना बनाई। एसएसपी ने बताया कि आरोपी सतेंद्र ने बुजुर्ग पीएस अग्रवाल से बातचीत करते हुए एक बोतल पानी देने को कहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Haridwar Double Murder case: Shocking Facts Come after Accused Arrested
- फोटो : अमर उजाला

जैसे ही पीएस अग्रवाल पानी लेने के लिए अंदर गए तो सतेंद्र और विपिन चारदीवारी कूदकर घर में घुस गए। आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि दोनों की हत्या इसलिए की, क्योंकि वह सतेंद्र को जानते थे। दोनों के शव जमीन पर पड़े मिले थे।

विज्ञापन
Haridwar Double Murder case: Shocking Facts Come after Accused Arrested
- फोटो : अमर उजाला

दोहरे हत्याकांड का पर्दाफाश करने में सीसीटीवी कैमरे की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। दोहरे हत्याकांड के खुलासे को लेकर पुलिस ने करीब एक हजार सीसीटीवी फुटेज निकालकर देखा। एसएसपी सेंथिल अबूदई कृष्णराज एस ने बताया कि बुजुर्ग की हत्या के खुलासे को लेकर सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर 26 अक्तूबर को एक आरोपी विपिन कुमार को खतौली से गिरफ्तार कर लिया गया था। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने घटना में प्रयुक्त बाइक भी बरामद की थी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed