मेरठ में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू) ने मंगलवार को टीपी नगर क्षेत्र में रोहटा रोड स्थित सरस्वती विहार में छापा मारकर सेक्स रैकेट का खुलासा किया। मौके से चार महिलाओं समेत पांच आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं।
2 of 7
डॉ. बीपी अशोक, एसपी क्राइम
- फोटो : social media
एसपी क्राइम डॉ. बीपी अशोक के अनुसार सूचना के आधार पर सीओ एएचटीयू संजीव देशवाल के निर्देशन में एएचटीयू इंस्पेक्टर बृजेश कुमार और महिला पुलिसकर्मियों ने यह छापामारी की। इस दौरान मकान मालकिन और एक महिला के अलावा दो युवतियों और एक ग्राहक एमएम गुप्ता निवासी सूरजकुंड को हिरासत में ले लिया गया। तलाशी के दौरान मकान से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई।
3 of 7
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
पूछताछ में आरोपी मालकिन ने बताया कि वह करीब तीन साल से अपने मकान में देह व्यापार करा रही थी। उसके बच्चे बाहर रहते हैं और पति फौज में है। लेकिन सीओ एएचटीयू का कहना है यह अभी जांच का विषय है कि महिला का पति फौज में है या नहीं। वहीं, आरोपी ग्राहक पहले भी यहां आ चुका था। थाना एएचटीयू में पांचों आरोपियों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।
ग्राहक को भेजे जाते थे फोटो
इंस्पेक्टर एएचटीयू के अनुसार आरोपी मकान मालकिन के मोबाइल में दो दर्जन से अधिक मोबाइल नंबर संदिग्ध मिले हैं। कुछ महिलाओं के फोटो भी व्हाट्स एप पर भेजे गए थे। पूछताछ में पता चला है कि ग्राहक को कॉल करने के साथ ही फोटो भी भेजे जाते थे और रेट बताया जता था। दो हजार से चार हजार रुपये तक लिए जाते थे।
5 of 7
सेक्स रैकेट का भंडाफोड़
- फोटो : अमर उजाला
कई इलाकों में सेक्स रैकेट
आरोपी महिला ने पुलिस को बताया कि परतापुर और कंकरखेड़ा में भी उसने किराए पर मकान लेकर देह व्यापार करा रही है। पुलिस ने दोनों जगह जाकर जांच की। लेकिन मकान बंद मिले।