उत्तर प्रदेश में लगातार एनकाउंटर हो रहे हैं। वहीं मुजफ्फरनगर के खतौली थाना क्षेत्र में भी पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने शातिर बदमाश को कैसे गिरफ्तार किया। अगली स्लाइडों में ताजा तस्वीरों के साथ देखिए:-
2 of 8
मुठभेड़ में घायल बदमाश
- फोटो : अमर उजाला
बाइक सवार चार बदमाशों ने तमंचों के बल पर किसान से हजारों रुपयों की नगदी लूट ली थी इसके बाद पुलिस ने बदमाशों को चारो ओर से घेर लिया। इस बीच बदमाशों ने पुलिसकर्मियों पर फायरिंग कर दी।
3 of 8
मुठभेड़
- फोटो : अमर उजाला
वहीं पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए एक बदमाश के पैर में गोली मार दी जबकि तीन बदमाश पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। पुलिस ने बदमाश के कब्जे से लूटी गई 10 हजार रुपये की नगदी सहित बाइक, तमंचा व कारतूस बरामद किए।
4 of 8
मुठभेड़
- फोटो : अमर उजाला
एसपी सिटी सतपाल अंतिल ने पत्रकारों को बताया कि गांव रुकनपुर निवासी वृद्ध किसान रामशरण पुत्र जयसिंह गुरुवार दोपहर को खतौली में बैंक से रुपये निकालने के लिए आया। किसान रामशरण ने ओरियंटल बैंक से एक लाख रुपये निकाले।
5 of 8
मुठभेड़
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद किसान अपने बेटे आदेश के साथ बाइक से गन्ना समिति पहुंचे। उन्होंने सात हजार रुपये की कीटनाशक दवाई खरीदी और 93 हजार रुपये लेकर वहां से चल दिए। थोड़ी दूर जाने पर बाइक सवार चार बदमाशों ने तमंचों के बल पर किसान से रुपयों से भरा थैला लूटकर फरार हो गए।