फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   couple beating in Baghpat, video viral

लव मैरिज करने जा रहे प्रेमी युगल को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, वीडियो वायरल

Mon, 09 Apr 2018 11:42 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बागपत
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बागपत Updated Mon, 09 Apr 2018 11:42 AM IST
विज्ञापन
couple beating in Baghpat, video viral
फाइल फोटो

मंदिर में शादी करने के लिए जा रहे एक प्रेमी-युगल को लोगों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। पिटाई का वीडियो वायरल और...

विज्ञापन


मामला उत्तर प्रदेश के बागपत जिले का है। बड़ौत नगर के एक मोहल्ले में एक प्रेमी-युगल को लोगों ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। प्रेमी-युगल किसी तरह बचकर भाग निकला। इसकी वीडियो वायरल भी हो गई और नगर में पूरे दिन मामला चर्चा का विषय बना रहा। अभी तक पुलिस को इसकी कोई जानकारी नहीं मिली है। पुलिस का कहना है। कि यदि कोई शिकायत आती है तो जांच कर कार्रवाई होगी। 

नगर के एक मोहल्ले में रहने वाले एक युवती और एक युवक के बीच प्रेम-प्रसंग चल रहा था। रविवार को नगर के एक मंदिर में शादी करने के लिए जाते समय मोहल्ले के लोगों ने प्रेमी युगल को देख लिया और मोहल्ले के लोग लाठी-डंडे लेकर घरों से निकलने लगे तो प्रमी-युगल भागने लगा, लेकिन मोहल्ले वासियों ने उन्हें दौड़ा दौड़ा कर पीटा। किसी तरह प्रेमी युगल ने भाग कर अपनी जान बचाई, नाराज लोगों ने उन्हें काफी तलाश किया, लेकिन वे हाथ नहीं आए। 
विज्ञापन


पढ़ें : कोर्ट में सरेआम प्रेमी युगल की धुनाई, दिल्ली से यहां आए थे लव मैरिज करने

विज्ञापन
विज्ञापन

couple beating in Baghpat, video viral
प्रेमी युगल को पकड़ते लोग - फोटो : अमर उजाला

इसी दौरान किसी ने पिटाई की वीडियो बना ली और इस पूरे घटना क्रम की वीडियो भी वायरल कर दी। इस कारण नगर के सैकड़ों लोगों में प्रेमी युगल की पिटाई का मामला सुर्खियों में आ गया। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि अभी तक यह मामला कोतवाली तक नहीं पहुंचा है, यदि इस मामले में कोई शिकायत करने आता है, तो आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed