फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हिना और अफसाना की हुई पहचान: नोएडा में करती थीं नौकरी, प्रेमी ने बताया- आखिर क्यों किया दोनों का कत्ल

Sat, 14 Aug 2021 10:49 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sat, 14 Aug 2021 10:49 PM IST
विज्ञापन
Meerut Sardhana News: Lover has revealed the murder of Afsana and Hina during interrogation by police
दोनों युवती का फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala

मेरठ के सरधना में नानू-रतौली गांव मार्ग स्थित नाले में मिले दोनों युवतियों के शवों की शनाख्त हो गई है। एक युवती नानू गांव व दूसरी उसकी ही रिश्तेदार है, वह नोएडा में नौकरी कर रही थी। पुलिस ने हत्यारोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर घटना का सनसनीखेज खुलासा किया है। हत्यारोपी ने बताया है कि युवतियां समलैंगिक थीं और उसे ब्लैकमेल कर रही थी। जिसके चलते उसने दोनों को मार डाला। हत्या में प्रयुक्त कार पुलिस ने बरामद कर ली है।



सरधना थाना क्षेत्र के नानू-रतौली गांव मार्ग स्थित नाले में शुक्रवार को दो युवतियों के शव मिले थे। दोनों की शनाख्त न होने पर पुलिस महकमे में खलबली मची थी। एसएसपी, एसपी देहात व एसपी क्राइम रात भर पुलिस टीम के साथ जांच करने में लगे थे। शनिवार तड़के दोनों लड़कियों की शनाख्त अफसाना (20) पुत्री इंसाफ निवासी नानू सरधना व दूसरी लड़की हिना (22) पुत्री फजलुरहमान निवासी सीमापुरी दिल्ली के रूप में हुई। हिना नोएडा में कॉल सेंटर में नौकरी करती थी। वह अफसाना के भाई शाहरुख की साली है। फिलहाल दोनों नोएडा में फ्लैट में रहती थीं।

Meerut Sardhana News: Lover has revealed the murder of Afsana and Hina during interrogation by police
मामले की जानकारी करती पुलिस। - फोटो : amar ujala

दोनों युवतियां समलैंगिंक होने की बात कही जा रही है। शनाख्त होने पर पुलिस ने अफसाना के भाई शाहरुख को बुलाया और पूछताछ की। छानबीन की तो नानू गांव निवासी गौरव त्यागी का नाम सामने आया। बताया कि अफसाना का गौरव त्यागी से प्रेम प्रसंग चल रहा था। पुलिस ने गौरव त्यागी को पकड़ा और पूछताछ की। 

Meerut Sardhana News: Lover has revealed the murder of Afsana and Hina during interrogation by police
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : Amar Ujala Meerut

पुलिस के मुताबिक, आरोपी गौरव ने बताया कि युवतियां उसे ब्लैकमेल कर रही थीं। वह समलैंगिक थीं। वह दोनों को अलग रहने के लिए कहता था। इसी बात पर कई बार उसके साथ अफसाना ने मारपीट की। ढाई साल से वह दोनों का खर्चा उठा रहा था। जिसके चलते वह बर्बाद हो चुका था। 10 अगस्त को उसने दोनों युवतियों की गोली मारकर हत्या कर दी और शव नाले में फेंक दिए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Meerut Sardhana News: Lover has revealed the murder of Afsana and Hina during interrogation by police
मामले की जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala

वहीं पुलिस ने बताया कि युवतियों के परिजनों ने भी उनके समलैंगिक होने का शक जताया है।

विज्ञापन
Meerut Sardhana News: Lover has revealed the murder of Afsana and Hina during interrogation by police
मामले की जानकारी देते एसएसपी। - फोटो : amar ujala

आरोपी से पूछताछ की जा रही
युवतियों की शनाख्त हो गई। हत्या गौरव त्यागी और उसके साथी ने की है। गौरव को पुलिस ने पकड़ लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। दूसरा आरोपी कंकरखेड़ा का निवासी है, वह अभी फरार है। अफसाना के भाई की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ हत्या, अपहरण और साक्ष्य मिटाने की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है। - प्रभाकर चौधरी, एसएसपी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed