मेरठ में चार साल के मासूम अब्दुल्ला की हत्या रिश्तेदारों ने रंजिश में गला घोंटकर की थी। पुलिस ने हत्या के आरोप में बच्चे की बुआ जीनत और फुफेरे भाई जुल्फिकार उर्फ जिल्लू रहमान को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने कबूल किया है कि वह अब्दुल्ला को अगवा कर खंडहर में लेकर गया था। जहां उसे गला घोंटकर मार डाला था। वारदात के दौरान मां जीनत भी साथ थी। पुलिस हत्या का ठोस कारण जानने के लिए पुरानी रंजिश, भात का विवाद और तंत्रमंत्र को लेकर आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
2 of 7
मर्डर केस
- फोटो : अमर उजाला
लिसाड़ीगेट के अहमदनगर गली नंबर-1 निवासी शकील की पत्नी गुड़िया विगत 24 नवंबर को बेटे अब्दुल्ला के साथ अहमदनगर गली नंबर-6 में रिश्ते की बुआ जीनत के घर गई थी। दोपहर को बच्चा घर के पास ही दुकान से टॉफी लेने गया था। लेकिन लापता हो गया था। मंगलवार तीन नवंबर को बच्चे का शव अहमदनगर गली नंबर-9 के नाले से सफाई के दौरान बरामद हुआ था।
3 of 7
मर्डर केस
- फोटो : अमर उजाला
वहीं पुलिस ने बुधवार को जीनत व उसके बेटे जुल्फिकार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में जुल्फिकार ने बताया कि उसका अहमदनगर गली नंबर-23 में मकान है, जोकि खंडहर पड़ा हुआ है। वह मासूम को परचून की दुकान पर ले गया। जहां खाने का सामान दिलाने के बाद खंडहर मकान में ले गया था।
4 of 7
मासूम का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
अब्दुल्ला चिल्लाता रहा... नहीं कांपे जिल्लू के हाथ
आरोप है कि जुल्फिकार ने बच्चे अब्दुल्ला की गला घोंटकर हत्या कर दी। अब्दुल्ला चिल्लाता रहा, लेकिन जुल्फिकार के हाथ नहीं कांपे। खंडहर से आवाज न निकले, इसके लिए आरोपी ने बच्चे का मुंह दबोच लिया था। हत्या के बाद 24 नवंबर की रात में ही अब्दुल्ला के शव को अहमदनगर गली नंबर-9 के नाले में फेंक दिया गया था।
5 of 7
मर्डर केस
- फोटो : अमर उजाला
जीनत ने खाई कसम
जुल्फिकार ने वारदात के दौरान अपनी मां जीनत को साथ होना बताया। जबकि जीनत ने धार्मिक पुस्तक की कसम खाकर कहा कि वह इस वारदात में शामिल नहीं थी।