फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आखिरी सांस तक गर्दन काटता रहा जावेद, भयावह मंजर देख बच्चे हुए बेहोश, तस्वीरें

Wed, 30 Dec 2020 09:59 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Wed, 30 Dec 2020 09:59 PM IST
विज्ञापन
Meerut Crime News in Hindi: A woman was murdered in Brahmapuri area of City
महिला और आरोपी का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के मेरठ में बुधवार को एक खौफनाक वारदात हुई। आरोपी जावेद ने बेरहमी से वारदात को अंजाम दिया। नरगिस चिल्लाती रही और जावेद उसकी गर्दन पर छुरा चलाता रहा। आखिरी सांस निकलने तक जावेद ने नरगिस को नहीं छोड़ा। यह भयावह मंजर नरगिस के मासूम बच्चों ने देखा तो बेहोश हो गए। जमीन पर चारों तरफ खून बह रहा था। हैवान बने जावेद के हाथ में खून से सना छुरा देख आसपास के लोग भी कांप गए और उसको पकड़ने की कोई भी हिम्मत नहीं जुटा सका।

Meerut Crime News in Hindi: A woman was murdered in Brahmapuri area of City
आरोपी जावेद का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

यह सनसनीखेज घटना थाना ब्रह्मपुरी से सटे हरिनगर मोहल्ले में इमरान के घर में बुधवार को घटी थी। सुबह के नौ बजे थे। भीषण ठंड के चलते कुछ लोग घरों में थे तो कुछ बाहर टहल रहे थे। तभी घर से इमरान की पत्नी नरगिस के चिल्लाने की आवाज आई। लोग समझ नहीं पाए कि आखिर माजरा क्या है। क्योंकि जावेद को लोग पहले से जानते थे कि नरगिस के यहां उसका काफी समय से आना जाना है। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग नरगिस को बचाने के लिए वहां दौड़कर पहुंचे तो देखा कि जावेद के हाथ में खून से सना छुरा है और नरगिस खून से लथपथ जमीन पर पड़ी हुई है। नरगिस तब तक दम तोड़ चुकी थी। उसके दो बच्चे चारपाई पर बेहोश पड़े थे और तीन बच्चे जमीन पर बैठे रो रहे थे। यह दिल दहला देने वाला मंजर आसपास के लोगों ने देखा तो तुरंत ब्रह्मपुरी पुलिस को सूचना दी। घटनास्थल से थाना चंद कदमों की दूरी पर है। पुलिस भी तुरंत पहुंच गई।

Meerut Crime News in Hindi: A woman was murdered in Brahmapuri area of City
मृतक नरगिस -फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

पुलिस बुलाओ मेरा एनकाउंटर कर दो 
मौके पर ब्रह्मपुरी पुलिस पहुंची तो जावेद वहां से भागा नहीं बल्कि चिल्लाता रहा कि जल्दी पुलिस को बुलाओ। पुलिस जल्द उसका एनकाउंटर कर दे। अब उसको नहीं जीना है, वह नरगिस के साथ ही जाना चाहता है। लेकिन बाद में जावेद ने खुद ही पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस हत्यारोपी को गिरफ्तार कर थाने ले आई, जबकि नरगिस के बच्चों को चिकित्सक के पास भेजकर प्राथमिक उपचार दिलाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Meerut Crime News in Hindi: A woman was murdered in Brahmapuri area of City
मौके पर जांच करने पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

जावेद अंकल ने अम्मी को मारा
नरगिस के बच्चों से पुलिस ने पूछताछ की। बच्चों ने बताया है कि जावेद अंकल ने अम्मी की गर्दन छुरे से काट दी। पुलिस ने बच्चों के बयान लिए और उनकी वीडियोग्राफी की। पुलिस का कहना है कि नरगिस के दो बच्चे बेहोश हो गए थे। बाद में उन्हें नरगिस के भाइयों की सुपुर्दगी में दिया गया है।

विज्ञापन
Meerut Crime News in Hindi: A woman was murdered in Brahmapuri area of City
ब्यूटीशियन का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

बर्बाद हो गया हूं, अब कैसे छोड़ देता
इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी सुभाष अत्री के अनुसार हत्या आरोपी जावेद ने बताया कि नरगिस से उसके कई साल से संबंध थे। वह पहले कपड़े का व्यापार करता था और हाल में ऑटो चलाता है। उसकी पत्नी और दो बच्चे शास्त्री नगर सेक्टर-14 में रहते हैं। नरगिस का पति दिल्ली में कपड़े का ठेला लगाता है। नरगिस के पांचों बच्चों की परवरिश जावेद ही कर रहा था। आरोपी जावेद ने बताया है कि वह बर्बाद हो गया, अब नरगिस को कैसे छोड़ देता।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed