उत्तर प्रदेश में पुलिस भले ही सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लाख दावे करती हो, लेकिन अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसका अंदाजा आप इसी घटना से लगा सकते हैं। बागपत जनपद में मंगलवार सुबह दिनदहाड़े भाजपा के दिग्गज नेता व पूर्व जिलाध्यक्ष की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या के पीछे ये बड़ी वजह हो सकती है। आगे देखिए इस खौफनाक वारदात की तस्वीरें-
2 of 7
मौके पर पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
बताया गया कि पूर्व जिलाध्यक्ष संजय खोखर रोजाना की तरह मंगलवार सुबह भी घूमने के लिए गए थे। इसी दौरान बदमाशों ने उनकी सिर और सीने में गोली मारकर हत्या कर डाली। बदमाश वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए।
3 of 7
मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
वहीं घटना की जानकारी लगने पर गांव में हड़कंप मच गया। इसके बाद पूरा गांव घटनास्थल पर इकट्ठा हो गया। इस सनसनीखेज वारदात से आस-पास के लोगों में दहशत का माहौल है।
4 of 7
भाजपा नेता की हत्या का मामला
- फोटो : अमर उजाला
सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना की पूरी जानकारी ली। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने पीड़ित परिजनों से बातचीत की। पुलिस की शुरुआती जांच में रंजिश का मामला लग रहा है। एसपी अजय कुमार सिंह ने पीड़ित परिवार को जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है।
5 of 7
मामले की जानकारी देते आईजी
- फोटो : अमर उजाला
उधर, घटना की जानकारी लगने पर आईजी प्रवीण कुमार भी मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार व ग्रामीणों से मामले की जानकारी ली। आईजी का कहना है कि प्रथम दृष्टया रंजिश का मामला लग रहा है। लेकिन जांच के बाद असली वजह सामने आ जाएगी। उन्होंने बताया कि जांच के लिए पांच टीमें बना दी गई हैं। ऐसा माना जा रहा है कि भाजपा नेता की हत्या के पीछे रंजिश ही बड़ी वजह हो सकती है।