मेरठ के टीपी नगर के शिवपुरम कॉलोनी में शनिवार देर रात एकतरफा प्यार में आशिक ने शादी से दो दिन पहले युवती व उसके पिता की गोली मारकर हत्या कर दी। विरोध करने पर युवती के भाई को भी गोली मार दी।
बताया गया कि आरोपी युवक युवती से एकतरफा प्रेम करता था जिसके बाद शनिवार देर रात उसने अपने साथियों के साथ मिलकर दोहरे हत्याकांड को अंजाम दे डाला। आगे स्लाइड्स में जानें पूरी कहानी -
2 of 5
विलाप करते परिजन
- फोटो : amar ujala
यह मामला टीपी नगर क्षेत्र के शिव पुरम कॉलोनी का है। राजकुमार की बेटी आंचल (28) की दो दिन बाद 29 जून को बारात आनी थी। पड़ोसी सागर आंचल से एकतरफा प्यार करता था। शनिवार को सागर ने अपने दो मौसेरे भाई बुला लिए।
3 of 5
मौके पर मौजूद पुलिस
- फोटो : amar ujala
आरोप है कि सागर और उसके मौसेरे भाई ने राजकुमार के घर पर हमला बोल दिया। आरोपियों ने आंचल व उसके पिता राजकुमार की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी। गोलियों की आवाज सुनकर आंचल का भाई दौड़कर आया तो आरोपियों ने उसको भी गोली मार दी।
4 of 5
विलाप करते परिजन
- फोटो : amar ujala
पिता-पुत्री की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद आसपास के लोगों में जाग हो गई। इससे पहले लोग आरोपियों की घेराबंदी करते कि वह हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गए। इस वारदात की जानकारी लगते ही टीपी नगर पुलिस मौके पर पहुंच गई। लहूलुहान हालत में तीनों को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया। जहां पिता पुत्री को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
5 of 5
मौके पर मौजूद पुलिस
- फोटो : amar ujala
इस वारदात की जानकारी लगते ही एसपी सिटी और सीओ ब्रह्मपुरी कई थानों पुलिस फोर्स लेकर मौके पर पहुंच गए। वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गए। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों के घर पर दबिश दी लेकिन वे हाथ नहीं लग सके। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है।