नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में नहटौर में उपद्रव करने वालों ने डीएम और एसपी की तरफ गोलियां बरसाई थीं। दोनों ही अफसरों के पास खड़े सिपाही मोहित को गोली लगी थी। मौके से मिले तमंचों, कारतूस और खोखे के जरिये पुलिस यह जांच करने में लगी है कि इतनी बड़ी तादाद में अवैध हथियार कहां से लाए गए। वहीं, उपद्रव के लिए गठित एसआईटी भी इन सभी बिन्दुओं पर जांच करेगी। अगली स्लाइडों में जानिए पूरा अपडेट-
2 of 6
बिजनौर उपद्रव फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
बिजनौर के नहटौर में गत 20 दिसंबर को उपद्रव मचाया गया था। पथराव और फायरिंग की गई थी। गोली लगने से सुलेमान व अनस की मौत हुई थी। ओमराज, कफील व सलमान घायल हुए थे। नहटौर थाने के प्रभारी निरीक्षक राजेश सोलंकी, दरोगा आशीष तोमर, सिपाही मोहित समेत कई पुलिसकर्मी भी घायल हुए थे। इनमें आठ पुलिसकर्मियों को गोली लगी थी। दरोगा आशीष तोमर का 9एमएम का पिस्टल भी लूटा गया था।
3 of 6
उपद्रव
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस सूत्रों के मुताबिक स्वॉट टीम के सिपाही मोहित की ड्यूटी डीएम, एसपी के साथ लगाई गई थी। घटना के दौरान वह डीएम, एसपी के साथ था। तभी उपद्रवियों ने गोलियां बरसा दीं। सिपाही मोहित को गोली लगने से जाहिर है कि उपद्रवियों का टारगेट उसी तरफ था, जहां डीएम और एसपी खड़े थे। क्योंकि बाकी टीम दोनों अफसरों से थोड़ी दूरी पर थी।
4 of 6
पुलिस की गाड़ी में की गई थी तोड़फोड़
- फोटो : अमर उजाला
वहीं पुलिस की जांच में यह बात सामने आई है कि अनस को .32 बोर व सुलेमान को 9 एमएम की गोली लगी है। सुलेमान और अनस के परिजनों की तरफ से पुलिसवालों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। अब पुलिस यह जांच कर रही है कि अनस को .32 बोर की गोली कैसे लगी, क्योंकि पुलिस के पास .32 बोर का कोई हथियार नहीं है। वहीं, आशंका जताई जा रही है कि सुलेमान को लगी 9 एमएम की गोली दरोगा आशीष तोमर से लूटे गए पिस्टल की हो सकती है।
5 of 6
जनकर किया था पथराव
- फोटो : अमर उजाला
दरअसल, पुलिस को मौके से 315 व 12 बोर के 100 से ज्यादा कारतूसों के खोखे मिले हैं। चार तमंचे भी पुलिस ने बरामद किए हैं। पुलिस मान रही है कि नहटौर में बवाली पूरी तैयारी के साथ आए थे। उनके पास 20 से 25 तमंचे व अन्य हथियार रहे होंगे। पुलिस इस बात की भी जांच में जुटी है कि ये हथियार कहां से और कौन लोग लाए।